यूपी – Kanpur: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की ‘स्ट्राइक’, तड़के सुबह 150 जवानों का 75 ठिकानों पर छापा; 10 हिरासत में – INA

कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार तड़के बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए एक साथ दर्जनों ठिकानों पर छापा मारा। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई में 150 पुलिसकर्मियों की टीम ने 70 से 75 घरों की तलाशी ली। अभियान में 35 महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया था।
Table of Contents
छापे के दौरान पुलिस ने 10 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करना और इसके सरगनाओं तक पहुंचना है। पुलिस जांच में संजय सिंह और मान सिंह के नाम नशा कारोबार के प्रमुख संचालकों के रूप में सामने आए हैं।