Sport : ये हैं सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली टॉप-5 महिला क्रिकटेर्स, लिस्ट में 2 भारतीय नाम शामिल #INA

Most Women International Matches: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है. जहां, खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है. इस सीरीज में भले ही हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान हरमन ने इतिहास रच दिया है. वह सबसे अधिक इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको टॉप-5 महिला क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
नंबर-1 बनीं हरमनप्रीत कौर
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर दर्ज हो गया है. हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए 368 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान हरमन ने 7 टेस्ट, 164 वनडे और 197 टी-20आई मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश: 230, 4541 और 4075 रन बनाए हैं. हरमनप्रीत कौर ने 8 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं और 42 अर्धशतक लगाए हैं. इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 75 विकेट भी झटके हैं.
सूजी बेट्स दूसरे नंबर पर पहुंचीं
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की सूजी बेट्स सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. सूजी ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 367 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. सूजी बेट्स ने न्यूजीलैंड के लिए 184 वनडे मैच खेले, जिसमें 37.86 के औसत से 5982 रन बनाए. वहीं, उन्होंने 183 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 108.35 की स्ट्राइक रेट से 4720 रन बनाए. सूजी ने 14 इंटरनेशनल शतक और 65 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान सूजी बेट्स ने वनडे क्रिकेट में 83 और टी-20 में 62 विकेट झटके हैं.
एलिसा पैरी नंबर-3 पर काबिज
इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर एलिसा पैरी का नाम तीसरे स्थान पर आता है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 357 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. 35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 टेस्ट मैच खेले हैं, 168 वनडे और 174 टी-20 आई मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 1006 टेस्ट, 4581 वनडे और 2297 टी-20 रन बनाए हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक और 51 अर्धशतक जड़े हैं. एलिसा पैरी ने टेस्ट क्रिकेट में 39, वनडे में 166 और टी-20 में 127 विकेट लिए हैं.
मिताली राज चौथे नंबर पर हैं काबिज
भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. वह सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर्स की लिस्ट में चौथे पायदान पर आती हैं और उन्होंने अपने करियर में 333 इंटरनेशनल मैच खेले. मिताली ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी-20 आई मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 699, 7805 और 2364 रन बनाए. इस दौरान मिताली राज ने 8 शतक और 85 अर्धशतक लगाए.
चार्लोट एडवर्ड्स नंबर-5 पर काबिज
पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर्स की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आती हैं. चार्लोट ने इंग्लैंड के लिए 309 इंटरनेशनल मैच खेले. इसमें उन्होंने 23 टेस्ट, 191 वनडे और 95 टी-20 आई मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 1676, 5992 और 2605 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 13 शतक और 78 अर्धशतक भी लगाए. इस दौरान चार्लोट ने 12 टेस्ट, 54 वनडे और 9 टी-20 आई विकेट लिए.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालीं महिला क्रिकेटर्स की लिस्ट
| रैंक | खिलाड़ी | देश | मैच | टेस्ट | वनडे | टी20I | रन | शतक | अर्धशतक | विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | हरमनप्रीत कौर | भारत | 368 | 7 | 164 | 197 | 8,846 | 8 | 42 | 75 |
| 2 | सूजी बेट्स | न्यूजीलैंड | 367 | 0 | 184 | 183 | 10,702 | 14 | 65 | 145 |
| 3 | एलिसा पैरी | ऑस्ट्रेलिया | 357 | 15 | 168 | 174 | 7,884 | 5 | 51 | 332 |
| 4 | मिताली राज | भारत | 333 | 12 | 232 | 89 | 10,868 | 8 | 85 | 0 |
| 5 | कार्लोस एडवर्ड्स | इंग्लैंड | 309 | 23 | 191 | 95 | 10,273 | 13 | 78 | 75 |
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर की फिफ्टी गई बेकार, तीसरे T20 मैच में भारत को मिली करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
ये हैं सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली टॉप-5 महिला क्रिकटेर्स, लिस्ट में 2 भारतीय नाम शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,