Sport : 22 साल के इस खिलाड़ी ने लगाए हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के, जानिए रोहित-विराट कौन से नंबर पर मौजूद #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का धमाल इस समय देश और दुनिया में देखा जा सकता है. टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं. आज यानी 7 अप्रैल (मंगलवार) को आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच असम में खेला जाने वाला है. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है.  आईपीएल 2026 में किस बल्लेबाज ने अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इसके बारे में जानने के लिए क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा उत्सुक है. तो आज हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बातने वाले हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले बल्लेबाज  

1 – समीर रिजवी : आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के 22 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज समीर रिजवी हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लागने हैं. समीर ने 2 मैचों की 2 पारियों में कुल 11 छक्के लगाए हैं. उनके बल्ले से 12 चौके भी निकले हैं. वो इस समय आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बललेबाज भी हैं. उनके नाम 160 रन बनाए हैं. 

2 – टिम डेविड : ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने आईपीएल के 2 मैचों की 2 पारियों में 9 छक्के लगाए हैं, जिसमें से 8 छक्के उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में लगाए थे.

3 – रजत पाटीदार : भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक 2 मुकाबलों में कुल 9 छक्के लगाए हैं. वो टिम डेविड के बाद लिस्ट में मौजूद हैं. 

4 – रियान रिकेल्टन : साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रियान रिकेल्टन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. मुंबई इंडियंस की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने 2 मुकाबलों में 8 छक्के लगाए हैं. 

5 – रोहित शर्मा : भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छकके लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. मुंबई इंडियंस के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक 2 मुकाबलों में कुल 7 छक्के लगाए हैं. उनके नाम 11 चौके भी शामिल हैं. 

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले बल्लेबाज की लिस्ट

खिलाड़ी मैच पारी रन अर्धशतक चौके छक्के
समीर रिजवी (DC) 2 2 160 2 12 11
टिम डेविड (RCB) 2 2 86 1 4 9
रजत पाटीदार (RCB) 2 2 79 0 3 9
रयान रिकेल्टन (MI) 2 2 90 1 6 8
रोहित शर्मा (MI) 2 2 113 1 11 7
विराट कोहली (RCB) 2 2 97 1 7 6
देवदत्त पडिक्कल (RCB) 2 2 111 2 12 6
वैभव सूर्यवंशी (RR) 2 2 83 1 9 6
नितीश कुमार रेड्डी (SRH) 3 3 96 1 7 6
पियाशआर्य (PBKS) 2 2 46 0 3 5

ये भी पढ़ें : IPL 2026 में किस गेंदबाज के नाम है पर्पल कैप, जानिए किन 4 गेंदबाजों के बीच जारी कांटे की टक्कर

22 साल के इस खिलाड़ी ने लगाए हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के, जानिए रोहित-विराट कौन से नंबर पर मौजूद





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close