Sport : इस भारतीय गेंदबाज ने पाकिस्तानी बल्लेबाज की चमकाई किस्मत, PAK क्रिकेटर ने खुद किया बड़ा खुलासा #INA

Sahibzada Farhan Statement on Jasprit Bumrah: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरफान ने एशिया कप 2025 में अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन को टीम को जीत नहीं दिला सके थे. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था. अब साहिबजादा फरफान ने भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बुमराह की गेंद पर 3 छक्के लगाने की कहानी सुनाई है.

पाकिस्तान बल्लेबाज ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर लगाए थे 3 छक्के

पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरफान ने एशिया कप 2025 के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद पर 3 छक्के जड़ दिए थे. साहिबजादा फरफान ने वो कारनामा किया जो दुनिया को कोई बल्लेबाज बुमराह की गेंद पर नहीं कर सका था. हालांकि वो भारत के खिलाफ किसी भी मैच में अपनी टीम पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सके थे. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज पर पाकिस्तान को 2 बार शिकस्त दिया. इसके बाद फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया था.  

बुमराह को छक्के मारने के बाद साहिबजादा फरफान का बढ़ा था आत्मविश्वास

साहिबजादा फरफान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया​ कि बुमराह जैसे गेंदबाज का सामना करना एक मुश्किल काम होता है. हालांकि पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की भी तारीफ की. फरफान ने कहा कि वहां सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही नहीं बल्कि अक्षर और कुलदीप जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज भी थे, लेकिन मैनें शुरुआत बुमराह से की, क्योंकि आप अगर किसी बेहतरीन गेंदबाज की गेंद पर छक्के जड़ देते हैं तो इससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है. उनके पास गेंदबाजी में काफी वेरिएशन थे, इसलिए उन्हें समझना मुश्किल था. 

पाकिस्तानी बल्लेबाज को बुमराह ने किया था काफी परेशान

पाकिस्तानी बल्लेबाज ने आगे कहा कि बुमराह ने उन्हें यार्कर, बाउंसर और स्लोअर गेंदबाजी कर काफी परेशान किया. वो काफी बेहतरीन तरीके से गेंद को स्विंग करा रहे थे. ऐसे में उनकी गेंद को खेलना काफी मुश्किल काम होता है, लेकिन फिर भी आपको रन बनाने के लिए रास्ते निकालने की होते हैं. फरहान ने बताया कि बुमराह के गेंद पर छक्के मारने के बाद उनकी किस्मत बदल गई और उनकी पहचान बन गई. उनके इस बातचीत का वीडियो ईएसपीएन क्रिकइन्फो की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. 

यह भी पढ़ें:  इन 5 बड़े खिलाड़ियों का IPL 2026 के बाद खत्म हो सकता है करियर! लिस्ट में कप्तान भी शामिल, फ्रेंचाइजी हुई निराश

इस भारतीय गेंदबाज ने पाकिस्तानी बल्लेबाज की चमकाई किस्मत, PAK क्रिकेटर ने खुद किया बड़ा खुलासा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close