Sport : IPL 2026 के 23वें मैच में LSG को 5 विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची RCB, विराट कोहली ने बनाए सबसे ज्यादा रन #INA

IPL 2026: इंडियंन प्रीमियर लीग 2026 का 23वां मुकाबला RCB vs LSG के बीच खेला गया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 147 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 15.1 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. आरसीबी टीम के लिए विराट कोहली ने 49 रन बनाए. जितेश शर्मा 23 रन और कप्तान रजत पटीदार 27 रन बनाए.
लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 147 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की शुरुआत विराट कोहली और फिल साल्ट ने की. इसके बाद दूसरे ओवर में प्रिंस यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला झटका दिया. उन्होंने फिल साल्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. साल्ट 8 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई, जिसे फिर आवेश खान ने तोड़ी. उन्होंने पडिक्कल को आउट किया. पडिक्कल 10 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए.
ऐसी रही लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 146 रनों पर सिमट गई है. लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली. मुकुल चौधरी ने 28 गेंद पर 39 रन बनाए. वहीं आयुष बदोनी ने 24 गेंदों पर 38 रनों का योगदान दिया. आरसीबी के लिए रसीख सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट चटकाए. क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली.
IPL 2026 के 23वें मैच में LSG को 5 विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची RCB, विराट कोहली ने बनाए सबसे ज्यादा रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









