Sport : 'ये सालों-साल की बात है, धोनी की जगह मैं होता तो उसे…' इरफान पठान ने निकाली CSK पर भड़ास, दिया ऐसा बयान हो गया वायरल #INA

Irfan Pathan on MS Dhoni : आईपीएल 2026 का सफर अब अपने अंत की ओर बढ़ चला है. अब बस सिर्फ आईपीएल 2026 लीग स्टेज के 5 मुकाबले बाकी है, जो कि 24 मई को खत्म हो जाएंगे. इसके बाद आईपीएल 2026 प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे. इसमें 4 मैच शामिल होंगे, जिसमें 2 क्वालीफायर, 1 एलिमिनेटर और 1 फाइनल शामिल होगा. उससे पहले ही महेंद्र सिंह धोनी के युग का अंत लगभग हो चुका है. धोनी ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में फैंस को साइन ऑफ कर दिया था. 

इसके बाद वो अपने अपने घर रांची चले गए हैं. टीम के कोच माइक हसी की ओर से जानकारी दी गई है कि, धोनी अपने घर चले गए हैं. उनको अंगूठे में चोट लगी है. अगर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंच जाती है तो धोनी टीम के साथ जुड़ेंगे. लेकिन ऐसा लगाता नहीं है कि सीएसके प्लेऑफ में पहुंचेगी. उसके अभी 12 अंक है, एक मैच टीम का बाकी है, जिसे जीतने के बाद भी उसके 14 अंक होंगे, जो राजस्थान रॉयल्स के पहले से ही हैं. 

वहीं राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 1-1 मैच बाकी है. इनमें से कोई भी टीम एक भी मैच जीत गई तो चेन्नई सुपर किंग्स खुद व खुद बाहर हो जाएगी. क्योंकि सीएसके के सिर्फ 14 अंक हो पाएंगे, वहीं आरआर के पास 16, पंजाब और केकेआर के पास 15-15 अंक करने का मौका होगा. ऐसे में सीएसके लगभग प्लेऑफ से बाहर हो गई है. बस उसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. ऐसे में अब आईपीएल से धोनी युग का अंत हो चुका है.

इरफान ने CSK पर निकाली अपनी भड़ास

इस सबके बीच भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज और बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स पर अपनी भड़ास निकाली है. इसके साथ ही उन्होंने धोनी को लेकर भी तीखा बयान दिया है. इरफान ने सीएसके के पूर्व बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल के नाम से पहचाने जाने वाले सुरेश रैना को लेकर ये बात कही है. बता दें कि धोनी और रैना बेस्ट फ्रेंड हैं.

पठान ने धोनो को लेकर बोली बड़ी बात

इरफान पठान ने कहा कि, ‘अगर मैं चेन्नई सुपर किंग्स कैंप में होता. अगर मैं महेंद्र सिंह धोनी की जगह वहां फैसले लेने वाला होता, तो मैं सुरेश रैना को कभी नहीं छोड़ता. मैं उन्हें कभी नहीं छोड़ता क्योंकि भाई, वह सिर्फ मिस्टर CSK नहीं हैं. वह मिस्टर IPL हैं. कुछ वजहें हैं कि वह मिस्टर आईपीएल क्यों हैं और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े मैच जिताए हैं’.

पठान ने आगे कहा कि, ‘सुरेश रैना ने ऐसे समय में मैच जिताए हैं, जब लगता है कि पहला विकेट गिर गया है, अब प्रेशर बनेगा. मैं कभी भी वह प्रेशर नहीं बनने देता और यह एक साल की बात नहीं है, यह सालों-साल की बात है. इसलिए सिर्फ उनकी वजह से मैं सुरेश रैना को अपनी टीम से कभी नहीं छोड़ता’.

ये भी पढ़ें : 30 साल का विदेशी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से आज छीन सकता है पर्पल कैप, टॉप-5 की लिस्ट में हुई नई एंट्री

आपको बता दें कि, सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए की थी. उन्होंने 2008 में अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला. इसके बाद उन्होंने 2021 में अपना अंतिम आईपीएलमैच भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला. वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रीढ़ की हड्डी साबित हुए हैं. 

सुरेश रैना का शानदार आईपीएल करियर

सुरेश रैना ने 205 आईपीएल मैचों की 200 पारियों में 1 शतक और 39 अर्धशतकों की मदद से 5528 रन बनाए हैं. उनके नाम 506 चौके और 203 छक्के भी दर्ज हैं. सुरेश रैना ने इंडिनय प्रीमियर लीग के इतिहास में 25 विकेट भी हासिल किया हैं. रैना ऑफ स्पिन बॉलिंग करने और विकेट चटकाने के लिए भी जाने जाते थे. इसके साथ ही उन्होंने फील्डिंग में भी अहम योगदान दिया है. वो बेहतरीन फील्डर्स में से एक हैं. उन्होंने आईपीएल में 109 कैच लिए हैं, जबकि 15 रन आउट भी किए हैं.

ये भी पढ़ें : पहले खेलने का मौका भी नहीं मिला रहा था, अब 36 साल का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच, बड़ा बयान देकर खोले कई राज

'ये सालों-साल की बात है, धोनी की जगह मैं होता तो उसे…' इरफान पठान ने निकाली CSK पर भड़ास, दिया ऐसा बयान हो गया वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button