Sport : 'ये फ्यूनरल मीटिंग जैसा है..' पाकिस्तान की असली औकात आई सामने, PSL की IPL से तुलना पर बोले वसीम अकरम #INA

PSL vs IPL : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम का बड़ा बयान सामने आया है. उनके बयान से जहां पाकिस्तान फैंस को मिर्ची लगी होगी तो वहीं, हिंदुस्तानी फैंस को मजा आ गया है. इस बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान को उसकी असली औकात दिखा दी है. अकरम ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान क्रिकेट इस समय कहां खड़ा हुआ है और दुनिया भर में आईपीएल की क्या वैल्यू है.
वसीम अकरम ने PSL और IPL की तुलना के बारे में बात करते हुए बड़ी बात बोली है. उन्होंने भारत के युवा क्रिकेटर्स की भी तारीफ की है, 15 वैभव सूर्यवंशी और 21 वर्षीय मुकुल चौधरी की उन्होंने तारीफ की है. वहीं अपने युवा टेलेंट पर भी बड़ा बयान दिया है.
वसीम अकरम ने पाकिस्तान को दिखाई औकात
वसीम अकरम ने कहा कि, ‘पीएसएल की तुलना आईपीएल से कभी नहीं की जा सकती है. हर दिन आप पूरी दुनिया को नए आईपीएल किड्स के बारे में बात करते हुए देखते हैं. कल सूर्यवंशी था, आज मुकुल नाम का एक लड़का है. क्या आपने कभी देशों को पीएसएल में खेलने वाले हमारे यंग टैलेंट के बारे में बात करते हुए देखा है?.
उन्होंने आगे कहा कि, ‘पीसीबी पीएसएल करा रहा है, बस फॉर्मेलिटी है. विदेशी खिलाड़ी ज्यादातर रिटायर्ड हैं, या ऐसे खिलाड़ी जिनका पूरा जूस आईपीएल ने निकाल लिया है, आपके पास आमिर और शरजील हैं, जिन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्पॉट फिक्सिंग के लिए बैन किया था. 40 साल के आसिफ अफरीदी हैं’.
अकरम ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘आईपीएल भीड़, ढोल के साथ हो रहा है और यहां हम बंद दरवाजों के पीछे खेल रहे हैं. यह एक फ्यूनरल मीटिंग जैसा लग रहा है. आप दुनिया के मसले हल करने की बात करते हो और आपसे एक लीग सही से नहीं हो रही है’.
Wasim Akram on Geo Sports : “PSL can never be compared . IPL. Everyday, you see the whole world talking about New IPL Kids, Yesterday it was Sooryavanshi, . it is a guy Called Mukul. Have you ever seen countries talking about our Young talents playing in PSL?
PCB is… pic.twitter.com/lz4iRTBOJg
— Rohit (@Iam_Rohit_G) April 10, 2026
आपको बता दें कि, पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 26 मार्च से हुई थी, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी. आईपीएल के अब तक कुल 15 मुकाबले शानदार अंदाज में खेले जा चुके हैं. वहीं पीएसएल के साथ शुरुआत में ही कुछ विवाद भी जुड़ गए.
पाकिस्तान सुपर लीग के पहले ही मैच में बॉल का रंग शुरुआती 2 ओवर्स में ही बदल गया. बॉल सफेद से लाल हो गई. इसके बाद बारिश ने पाकिस्तान के ड्रेनेज सिस्टम की जग हंसाई कराई. पाकिस्तान के क्रिकेटर नसीम शाह ने वहां की नेता मरियम नवाज पर व्यक्तिगत कमेंट सोशल मीडिया पर कर विवादों में एक और मामला जोड़ दिया.
इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग से सबसे बड़ा विवाद बॉल टेम्परिंग का जुड़ा, जिसमें पाकिस्तान के अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान का नाम शामिल हुआ. उन्होंने मैच के दौरान बॉल के साथ छेड़छाड़ की और टेंपरिंग की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद उन्हें पीएसएल से 2 मैच के लिए बैन कर दिया गया.
इसके अलावा भी आए दिन पाकिस्तान के क्रिकेटर और जानकार अजीबो-गरीब बायन देकर चर्चाओं में बने रहते हैं. अब एक बार फिर से वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मोहसिन नकवी को उनकी असली औकात दिखा दी है. इसके साथ ही पीएसएल से आईपीएल को बेहतर बता दिया है.
ये भी पढ़ें : RR vs RCB: विराट कोहली को राजस्थान के इस गेंदबाज से होगा खतरा, जानिए कितनी बार दिखा चुके हैं पवेलियन का रास्ता
'ये फ्यूनरल मीटिंग जैसा है..' पाकिस्तान की असली औकात आई सामने, PSL की IPL से तुलना पर बोले वसीम अकरम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









