Sport : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर पहुंचे, विराट-अभिषेक टॉप-5 से हुए बाहर #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. टूर्नामेंट में लगभग हर मैच में ही ऑरेंज कैप होल्डर का नाम बदल जाता है. गुरुवार को अहमदाबाद में खेले गए GT VS CSK मैच के बाद एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस में फेरबदल हुए और इसका दावेदार बदल गया. तो आइए इस आर्टिकल में आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं. साथ ही जानते हैं कि मौजूदा समय में ऑरेंज कैप किसके सिर पर सजी हुई है.
हेनरिक क्लासेन पांचवें नंबर पर काबिज
सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में पांचवें नंबर पर काबिज हैं. हेनरिक ने इस सीजन अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 155.89 की स्ट्राइक रेट और 50.45 के औसत से 555 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 44 चौके और 25 छक्के भी जड़े हैं.
चौथे नंबर पर पहुंचे मिचेल मार्श
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श चौथे पायदान पर हैं. मिचेल ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 43.31 के औसत औरप 163.18 की स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक मिले हैं. उन्होंने 51 चौके और 36 छक्के भी लगाए हैं.
तीसरे पायदान पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी GT VS CSK मैच से पहले ऑरेंज कैप होल्डर थे. जी हां, वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. मगर, इस मैच के बाद वह तीसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं. वैभव ने इस सीजन अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में की 13 पारियों में 236.32 की स्ट्राइक रेट और 44.54 के औसत से 579 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं.
दूसरे नंबर पर पहुंचे शुभमन गिल
GT VS CSK मैच में शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की और उन्होंने 37 गेंदों पर 64 रन बनाए. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. शुभमन ने इस सीजन खेले गए 13 मैचों की 13 पारियों में 161.67 की स्ट्राइक रेट 47.38 के औसत से 616 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं. गिल के बल्ले से 57 चौके और 30 छक्के निकले हैं.
साई सुदर्शन निकले ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे
𝑪𝒂𝒑𝒑𝒆𝒅 off that win with lots of fireworks 🎆 pic.twitter.com/s5OWqmy1rq
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 21, 2026
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने गुरुवार को GT VS CSK मैच में 53 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली. इसी के साथ वह IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं. सुदर्शन ने इस सीजन अब तक खेले गए 14 मुकाबलों की 14 पारियों में 49.08 के औसत औऱ 157.92 की स्ट्राइक रेट से 638 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 62 चौके और 29 छक्के जड़े हैं.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी | रन | मैच | औसत | स्ट्राइक रेट | 50/100 |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Sai Sudharsan | 638 | 14 | 49.08 | 157.92 | 7/1 |
| 2 | Shubman Gill | 616 | 13 | 47.38 | 161.67 | 6/0 |
| 3 | Vaibhav Suryavanshi | 579 | 13 | 44.54 | 236.32 | 3/1 |
| 4 | Mitchell Marsh | 563 | 13 | 43.31 | 163.18 | 3/1 |
| 5 | Heinrich Klaasen | 555 | 13 | 50.45 | 155.89 | 5/0 |
ये भी पढ़ें: खतरे में भुवनेश्वर कुमार की पर्पल कैप, बराबरी पर पहुंचा GT का स्टार पेसर, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर पहुंचे, विराट-अभिषेक टॉप-5 से हुए बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









