Sport : 12 साल बाद भारत का हुआ है ऐसा हाल, चौथा T20 में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया ने गंवाई सीरीज #INA

IND VS ENG: इंग्लैंड के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला भी टीम इंडिया हार गई है. ब्रिस्टल में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 159 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे मेजबान टीम ने सिर्फ 1 विकेट के नुकासान पर हासिल कर लिया और 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय क्रिकेट में ऐसा दिन 12 साल बाद आया है, जब टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों किसी टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है.

भारत ने दिया था 159 रनों का लक्ष्य

ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी-20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. मगर, उनकी टीम इस फैसले को सही साबित नहीं कर सकी, क्योंकि इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर महज 158 रन ही बना पाई. 

भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे बड़ी पारी खेली और वह 49 गेंद पर 80 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके और 15 रन पर विकेट गंवा बैठे. अभिषेक शर्मा ने 16, ईशान किशन ने 4, शिवम दुबे ने 22, तिलक वर्मा ने 11 और वॉशिंगटन सुंदर ने 5 रन की पारी खेली.

इंग्लैंड ने 9 विकेट से मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय टीम के दिए 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने कमाल का खेल दिखाया और महज 13.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट ने नाबाद 59 रन की पारी खेली, तो कप्तान हैरी ब्रूक 35 गेंद पर 79 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. एकमात्र विकेट इंग्लैंड ने जोस बटलर के रूप में गंवाया, जो 8 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह इंग्लैंड ने चौथा टी-20 मैच 9 विकेट से जीत लिया. इसी के साथ इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली.

भारत के साथ 12 साल बाद हुआ ऐसा

इंग्लैंड के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज को टीम इंडिया 0-3 से गंवा चुकी है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को लगभग 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले साल 2014 में भारत ने आखिरी बार इंग्लैंड के साथ खेली किसी टी-20 सीरीज में हार का मुंह देखा था.

ऐसे में ये कप्तान अय्यर के करियर पर किसी दाग जैसा हो गया है. इतना ही नहीं, यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने दो या उससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय T20I सीरीज में भारत को हराया है. भारत ने पिछली 6 सीरीज में से 5 जीती थी, जबकि एक ड्रॉ रही थी. वहीं, टीम इंडिया को करीब 7 साल बाद बैक टू बैक T20I सीरीज में हार मिली है. आयरलैंड में 2 मैचों की सीरीज हारने के बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड में भी हार गई है.

ये भी पढ़ें: ‘टीम मैनेजमेंट क्या कर रहा है…’ गौतम गंभीर पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, भारत-इंग्लैंड के चौथ टी20 से पहले उठाए सवाल

12 साल बाद भारत का हुआ है ऐसा हाल, चौथा T20 में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया ने गंवाई सीरीज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button