Sport : एशियन गेम्स 2026 में आज इन खिलाड़ियों से भारत को होगी मेडल की उम्मीद, शेड्यूल पर डालें नजर #INA

India Asian Games 2026 . Schedule : 

एशियन गेम्स 2026 में 21 सिंतबर को भारत के कई खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन कर देश की झोली में मेडल डालने की उम्मीद होगी. आज भारतीय पुरुष कबड्डी टीम अपने अभियान की शुरुआत मेजबान जापान के साथ करेगी. एशियन गेम्स में आज भारतीय निशानेबाज भी अपने पदकों की संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरने वाली है. भारत ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर राइफल में दो रजत पदक जीते थे. अब पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल आइची प्रीफेक्चुरल जनरल शूटिंग गैलरी में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे और देश को और मेडल दिलाना चाहेंगे. 

इन खिलाड़ियों से होगी मेडल की उम्मीद 

वहीं ओलंपियन अनंतजीत सिंह नरूका, मैराज अहमद खान और रैजा ढिल्लों भी शॉटगन शूटिंग स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे. आज ही भारतीय महिला हॉकी टीम इंडोनेशिया के खिलाफ अपना एशियन गेम्स खेलेगी. भारत मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में पहले ही पदक पक्का कर चुका है। सुचिका तारियाल महिला ट्रेडिशनल -60 किग्रा सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. आज फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना सिंगापुर की तेओ हुई हून से होगा.

वहीं आज ही एशियन गेम्स 2026 में लक्ष्य सेन और उनकी टीम पुरुष टीम बैडमिंटन अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी. वहीं ओलंपियन श्रीहरि नटराज, साजन प्रकाश और अन्य भारतीय तैराक स्विमिंग में पूरे दिन के इवेंट में हिस्सा लेंगे. तो आइए जानते हैं कि, कौन से घेल में कौन से खिलाड़ी कितने बजे से हिस्सा लेंगे. मतलब आज के पूरे शेड्यूप पर एक नजर डालेत हैं. 

एशियन गेम्स में भारत का आज का शेड्यूल

खेलइवेंट / मुकाबलाभारतीय खिलाड़ी / टीमप्रतिद्वंद्वीसमय
शूटिंगपुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनलपार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों, रुद्रांक्ष पाटिल*सुबह 9:00
हॉकीमहिला, पूल बीभारतइंडोनेशियासुबह 9:30
कबड्डीपुरुष टीम, ग्रुप एभारतजापानसुबह 9:45
सॉफ्ट टेनिसमिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनलजय मीना, आध्या तिवारी*सुबह 10:30
बैडमिंटनपुरुष टीम, राउंड 1भारतबांग्लादेशसुबह 11:30
सॉफ्ट टेनिसमिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनलजय मीना, आध्या तिवारी*दोपहर 12:00
तैराकीपुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनलऋषभ दास, श्रीहरि नटराज*दोपहर 1:30
सॉफ्ट टेनिसमिक्स्ड डबल्स गोल्ड मेडल मैचजय मीना, आध्या तिवारी*दोपहर 1:30
तैराकीपुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनलआकाश मणि, हीर गितेश शाह*दोपहर 1:42
तैराकीपुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फाइनलदानुश सुरेश*दोपहर 2:08
वुशुमहिला सांडा 60 किग्रा, राउंड ऑफ 16रोशिबिना देवीमोस्ट शिका खातून (बांग्लादेश)दोपहर 2:30 से
वुशुपुरुष सांडा 56 किग्रा, राउंड ऑफ 32आर्यनशहजादा सफी (अफगानिस्तान)दोपहर 2:30 से
तैराकीपुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनलसाजन प्रकाश, अनीश सुनील कुमार गौड़ा, वेदांत माधवन, दक्षन शशिकुमार*दोपहर 2:43
टेबल टेनिसपुरुष टीम, ग्रुप एफभारतपाकिस्तानदोपहर 3:30
कबड्डीमहिला टीम, ग्रुप एभारतबांग्लादेशशाम 4:15

 

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में आया भारत का पहला मेडल, भारत की बेटियों ने शूटिंग में सिल्वर मेडल के साथ खोला खाता

एशियन गेम्स 2026 में आज इन खिलाड़ियों से भारत को होगी मेडल की उम्मीद, शेड्यूल पर डालें नजर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button