Sport : कल होगा IPL 2026 का महामुकाबला, एक टीम का विजय रथ थमना तय, RR या RCB जानें कौन मारेगा बाजी? #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन भारत में इन दिनों धमाल मचा रहा है. अब तक आईपीएल 2026 के कुल 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं. आज 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखऊ सुपर जायंट्स की टक्कर होने वाली है, लेकिन आईपीएल 2026 का महामुकाबला कल यानी 10 अप्रैल (शुक्रवार) को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कब शुरू होगा RR vs RCB मैच

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 7:00 बजे हो जाएगा, जबकि दोनों टीमों स्टेडियम में 6 बजे तक पहुंच जाएंगी.

एक टीम का विजय रथ थमना तय

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में किसी एक का विजय रथ थमना तय है. क्योंकि इन दोनों टीमों ने अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं हारा है. अब तक दोनों टीमों को जीत मिली है. लेकिन कल इन दोनों टीमों में से किसी एक को हार का सामना करना ही होगा. क्योंकि कोई एक टीम जीतेगी और एक टीम हारेगी. ऐसे में हारने वाली टीम को आईपीएल 2026 की पहली हार मिलेगी और उनका विजय रथ थम जाएगा. वहीं दूसरी टीम का विजय रथ जारी रहेगा. अब वो कौन सी टीम होगी जिसका विजय रथ जारी रहेगा और जिसका विजय रथ थम जाएगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. 

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक आईपीएल 2026 में तीन मुकाबले खेले हैं. उसे तीनों मैचों में जीत मिली है. राजस्थान ने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया. इसके बाद दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 रनों से धूल चटाई तो वहीं, अपने तीसरे मैच में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया. 

RCB का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक आईपीएल 2026 में कुल 2 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान आरसीबी ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अब तक उसे हार नहीं मिली है. आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी थी तो वहीं, दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से रौंद दिया था. 

दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

अब इस मुकाबले में राजस्थान की ओर से एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर बड़ी पारी खेलकर टीम के लिए रन बनाने का जिम्मा होगा. तो वहीं गेंद के साथ रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर पर विकेट चटकाने का जिम्मा होगा. 

आरसीबी की बात करें तो टीम को विराट कोहली और फिल्ट साल्ट के अलावा देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड और कप्तान रजत पाटीदार से रन बनाने की उम्मीद होगी. टीम के लिए अब तक भुवनेश्वर कुमार जैकब टफी ने कमाल की गेंदबाजी कर विकेट चटकाए हैं.

RR और RCB का स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युध्दवीर चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर,अमन राव पेराला 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेज़लवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल

ये भी पढ़ें : ‘उन्होंने मैच फिक्स किया फिर भी खेल रहे हैं..’ पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लाइव TV पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल

कल होगा IPL 2026 का महामुकाबला, एक टीम का विजय रथ थमना तय, RR या RCB जानें कौन मारेगा बाजी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close