Sport : UAE ने रचा इतिहास, सिर्फ 5 बॉल में 2 मिनट के अंदर लक्ष्य हासिल कर बनाया महारिकॉर्ड #INA

UAE Women’s Cricket Team : क्रिकेट जगत में आए दिन रिकॉर्ड बनते हैं. अब एक बार फिर से ऐसा रिकॉर्ड बन गया है, जिसकी कल्पना करना आसान नहीं है. ये रिकॉर्ड यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) की महिला क्रिकेट टीम ने बनाया है. उनके इस रिकॉर्ड ने सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने 2 मिनट के अंदर सिर्फ 5 लीगल बॉल में वो कर दिखाया जो अच्छी-अच्छी टीमें नहीं कर पाती हैं. उन्होंने ऐसा क्या किया है और कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.
यूएई महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
यूएई की कप्तानी ईशा ओझा की टीम ने टी20 एशिया कप क्वालिफाइंग के अपने अभियान में रिकॉर्ड-तोड़ जीत दर कर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है. यूएई ने सऊदी अबर के खिलाफ सिर्फ 5 बॉल में लक्ष्य हासिल कर लिया और रिकॉर्ड जीत हासिल कर ली.
यूएई के आगे सऊद अबर 27 रनों पर हुई ढेर
दरअसल, ACC महिला प्रीमियर कप 2026 में यूएई ने अपना पहला मुकाबला मलेशिया में सऊदी अरब खे खिलाफ खेला. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सऊदी अरब की महिला क्रिकेट टीम टीम 15.3 ओवर में सिर्फ 27 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके बाद यूएई महिला क्रिकेट टीम ने इस मैच में लक्ष्य का पीछा मात्र 5 लीगल डिलीवरी में कर लिया.
ACC Women’s Premier Cup 2026:
UAE begin their tournament campaign with a 10-wicket win over Saudi Arabia 🇦🇪👏
Scores in brief:
Saudi Arabia: 27 all out, 15.3 overs (Mashael Waqas 9; Heena Hotchandani 3-4, Suraksha Kotte 3-5, Esha Oza 3-9)
UAE: 30 for no loss in 0.5 overs (Esha… pic.twitter.com/KCzAP9FSl5— UAE Cricket Official (@EmiratesCricket) June 3, 2026
कप्तान ईशान ने खेली नाबाद 15 रनों की पारी
सऊदी अरब की टीम ने इस मैच में कुल 10 बॉल डाली जिस पर यूएई की कप्तान ईशान ओझा और उनकी ओपनिंग पार्टनर तीर्थ सतीश ने 5 लीगल बॉल में मैच खत्म कर दिया. ईशा ने 15 रनों की पारी खेली वहीं सतीश ने 4 रन बनाए. इस दोनों ने मिलकर बिना कोई विटेक गंवाए मात्र 5 बॉल में 19.1 ओवर बाकी रहते हुए 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया.
सऊदी अरब ने लुटाए फ्री के 11 रन
इस 27 रनों के लक्ष्य का पीछा यूएई की टीम जब करने के लिए ऊतरी तब सऊदी अबर की टीम ने 10 वाइड और एक नो-बॉल शामिल थी. इसके साथ उन्होंने मुकाबले में कुल 11 रन नो बॉल के जरिए दे डाली. इसे बाद बाकी के रन यूएई की सलामी जोड़ी ने सिर्फ 5 लीगल बॉल में बना डाले. अब यूएई गुरुवार को अपने अगले मैच में ओमान के साथ भिड़ेगी.
The UAE Women’s National Team photographed ahead of their departure for the ACC Women’s Premier Cup – Malaysia 2026
Go girls! 🇦🇪 pic.twitter.com/AoQslVRVdz— UAE Cricket Official (@EmiratesCricket) May 29, 2026
यूएई ऐसा करने वाली बनी 5वीं टीम
यूएई महिला क्रिकेट टीम की ये जीत महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत में शुमार हो गई है. अब यूएई की टीम सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए लक्ष्य का पीछा इतनी तेजी से पूरा करने वाले चुनिंदा टीमों में शामिल हो गई है. यूएई से पहले रवांडा, तंजानिया और थाईलैंड ने 4-4 लीगल डिलीवरी में मैच जीता है. अब यूएई ने 5 लीगल डिलीवरी में ये कारनामा कर डाला है.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया का टी20 कैप्टन बनने का प्रबल दावेदार कौन? कप्तानी की रेस में अचानक ये नाम आया सामने
UAE ने रचा इतिहास, सिर्फ 5 बॉल में 2 मिनट के अंदर लक्ष्य हासिल कर बनाया महारिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,