Sport : USA vs NED: नीदरलैंड को अमेरिका ने 93 रनों से दी मात, हरमीत ने 4 और शल्कविक ने 3 बल्लेबाजों का किया शिकार #INA

USA vs NED: यूएसए ने नीदरलैंड्स को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मैच में 93 रनों से हरा दिया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए. नीदरलैंड की टीम जीत के लिए मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में 103 रनों पर ऑलआउट हो गई और 93 रनों से मुकाबला हार गई.
नीदरलैंड के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन
इस मैच में नीदरलैंड की ओर से 197 रनों का पीछा करने के लिए माइकल लेविट और मैक्स ओ’डॉड आए. लेविट 3 और ओ’डॉड 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद एक के बाद एक टीम के लगातार विकेट गिरते रहे. नीदरलैंड के लिए कोई भी बल्लेबाज 25 रनों से अधिक रन नहीं बना पाया.
टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बास डी लीडे ने बनाए. उन्होंने 17 बॉल में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 23 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 14 बॉल में 2 चौके के साथ 20 रनों का योगदान दिया. नीदरलैंड के बल्लेबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन के चलते टीम को हार मिली.
हरमीत सिंह ने चटकाए 4 विकेट
यूएसए के लिए हरमीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. हरमीत ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए. हरमीत के अलावा शैडली वैन शल्कविक ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि मोहम्मद मोहसिन को 2 और नोस्तुश केंजीगे को 1 विकेट हासिल हुआ.
Harmeet Singh is on fire! 🔥
The Dutch batting line-up has no answer . USA’s relentless bowling 💪
ICC Men’s #T20WorldCup | #USAvNED | LIVE NOW 👉 https://t.co/fGCr0ADQyO pic.twitter.com/Wv93OLP8S0
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 13, 2026
यूएसए के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए रन
इससे पहले यूएसए के लिए कप्तान मोनंक पटेल ने 36 रनों की पारी खेली. उनके अलावा सैतेजा मुक्कमल्ला ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 51 बॉल में 5 चौके और 4 छक्कों के साथ 79 रनों की पारी खेली. वहीं टीम के लिए शुभम रंजने ने 23 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 48 रनों का योगदान दिया. नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
Saiteja Mukkamalla is playing a brilliant knock, steering USA towards a massive total. 🔥💪🏻
ICC Men’s #T20WorldCup | #USAvNED | LIVE NOW 👉 https://t.co/fGCr0ADQyO pic.twitter.com/Sp4nRjUcxU
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 13, 2026
ये भी पढ़ें : USA vs NED: अमेरिका ने नीदरलैंड को जीत के लिए 197 का लक्ष्य, सैतेजा मुक्कमल्ला और शुभम रंजने ने मचाया धमाल
USA vs NED: नीदरलैंड को अमेरिका ने 93 रनों से दी मात, हरमीत ने 4 और शल्कविक ने 3 बल्लेबाजों का किया शिकार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









