Sport : वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर जमाई अपनी बादशाहत, शुभमन गिल और साई सुदर्शन को पछाड़कर हासिल किया फिर से ताज #INA

IPL 2026 Orange Cap : आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप अब एक बार फिर से 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास चला गया है. उन्होंने गुजरात टाइसंट के कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को पीछे छोड़कर Orange Cap पर अपना कब्जा कर लिया है. बुधवार को खेले गए आईपीएल 2026 एलिमनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली और इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा कर लिया. अब ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप 5 लिस्ट कैसी दिख रही है, आइए उस पर एक नजर डालते हैं. 

ऑरेंज कैप पर फिर से वैभव सूर्यवंशी ने किया कब्जा

राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 29 बॉल में 12 गगनचुंबी छक्कों और 5 तूफानी चौकों की बदौलत 97 रनों की आतिशी पारी खेली. इसके साथ ही उनके 680 रन हो गए और वो ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में शुभमन गिल और साई सूदर्शन को पछाड़ते हुए नंबर 1 पर पहुंच गए. 

वैभव सूर्यवंशी के अब 15 मैचों की 15 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 680 रन हो चुके हैं. अब उनके पास क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने रनों को बढ़ाने का और मौका होगा. उन्होंने इस सीजन अपने बल्ले से 55 चौके और 65 छक्के भी लगाए हैं. 

सुदर्शन और गिल वैभव सूर्यवंशी से कितने रन पीछे

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर इस समय गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन मौजूद हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में 15 मैचों की 15 पारियों में 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 652 रन बनाए हैं. वो अब वैभव से सिर्फ 28 रन पीछे हैं. उनके पास मौका होगा कि वो क्वालीफायर 2 में एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप की बादशाहत छीन लें.

साई सुदर्शन के बाद अब ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. क्लासेन ने 15 मैचों में 6 अर्धशतकों के साथ 624 रन बनाए हैं. अब वो आईपीएल 2026 में आगे नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद एलिमिनेट हो गई है.

इन खिलाड़ियों का भी ऑरेंज कैप में दबदबा

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में चौथे बल्लेबाज बन हुए हैं. उन्होंने अब तक 14 मैचों की 14 पारियों में 6 अर्धशतकों के साथ 618 रन बनाए हैं. गिल वैभव से 62 रन पीछे हैं. वहीं इस ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर ईशान किशन ने जगह बना ली है. ईशान ने 15 मैचों की 15 पारियों में 6 अर्धशतकों के साथ 602 रन बनाए हैं. 

अब साई सुदर्शन और शुभमन गिल के पास वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप छीनकर अपने नाम करने का मौका होगा. ऐसा करने लिए सुदर्शन को 29 रन बनाने होंगे वहीं गिल को 63 रन बनाने होंगे. 

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
वैभव सूर्यवंशी (RR) 15 15 680 103 45.33 242.85 1 4 55 65
साई सुदर्शन (GT) 15 15 652 100 46.57 157.86 1 7 65 29
हेनरिक क्लासेन (SRH) 15 15 624 69 48.00 160.00 0 6 48 31
शुभमन गिल (GT) 14 14 618 86 44.14 159.27 0 6 57 30
ईशान किशन (SRH) 15 15 602 91 40.13 182.42 0 6 60 32

ये भी पढ़ें : पर्पल कैप की लिस्ट में आया भूचाल, जोफ्रा आर्चर ने भुवनेश्वर कुमार के लिए बढ़ाया खतरा, जानिए टॉप 3 पर किसका कब्जा

वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर जमाई अपनी बादशाहत, शुभमन गिल और साई सुदर्शन को पछाड़कर हासिल किया फिर से ताज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button