Sport : वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर भी नहीं मिलने वाला खेलने का मौका, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह? #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. ये खिलाड़ी पांचों मुकाबलों में बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. वैभव को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कीवी टीम के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका मिलेगा? तो आइए आपको इसका जवाब देते हैं…

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी शामिल जरूर हैं, लेकिन इस सीरीज में युवा खिलाड़ी को एक बार फिर बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल, ये हम नहीं कह रहे बल्कि हेड कोच गौतम गंभीर और हाल ही में कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा दिए बयान से ये बात साफ हो रही है. जी हां, मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों को पहले मौका दे रहा है, जिन्होंने उनके लिए वर्ल्ड कप जीता है और पहले से टीम में मौजूद हैं.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

वेस्टइंडीज के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच के खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में एक भी मैच में खेलने का मौका क्यों नहीं मिला. 

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में श्रेयस अय्यर ने कहा, “मैं बस उससे यही कहता रहता हूं कि तुम्हें अपना मौका जरूर मिलेगा. देखो, हमारे पास दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने हमारे लिए वर्ल्ड कप जीता है और उन्होंने लगातार रन भी बनाए हैं. इसलिए, अगर तुम अपने प्रोसेस पर टिके रहो और अपना माइंडसेट थोड़ा हल्का रखो यानी अभी से मौके के बारे में बहुत अधिक न सोचो, तो बेहतर होगा.”

अय्यर ने आगे कहा, “मैं समझ सकता हूं कि उसके दिमाग में क्या चल रहा होगा, खासकर एक शानदार IPL सीजन के बाद. लेकिन कभी-कभी आपको इंतजार करना पड़ता है. हमारे पास दो बेहतरीन ओपनर हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अफगानिस्तान सीरीज के समय से ही मेरी उससे इसी तरह की बातचीत होती रही है.”

ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर का बयान इस ओर ही इशारा कर रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को तब तक बेंच पर बैठना पड़ेगा और अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा, जब तक अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन रन बना रहे हैं. गौर करें, तो वेस्टइंडीज के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में दोनों ही ओपनर अच्छे फॉर्म में दिखे थे. ऐसे में 15 साल के युवा खिलाड़ी को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है.

ऐसी है न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

ये भी पढ़ें: 3 छक्के, 400 का स्ट्राइक रेट…. नमन धीर ने तोड़कर रख दिया युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर भी नहीं मिलने वाला खेलने का मौका, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button