यूपी – यूपी में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के तीन दोस्तों की मौत – INA

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में आगरा के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


मृतकों की पहचान साहिल तिवारी (25), सक्षम उपाध्याय (22) और राहुल कुमार (24) के रूप में हुई है। साहिल तिवारी आगरा के शांतिनगर कमना नगर के निवासी थे। सक्षम उपाध्याय आगरा के रैनका बाग के रहने वाले थे। राहुल कुमार आगरा की तेहड़ी बगिया के निवासी थे। 

हादसे में घायल हुए युवकों के नाम सचिन और हेमंत हैं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा निवासी पांच दोस्त शनिवार रात करीब नौ बजे हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले थे। सभी युवक थार कार में सवार थे। रविवार तड़के करीब चार बजे बेलड़ा जुनारदार के पास गोलचक्कर पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button