Sport : वैभव सूर्यवंशी आज छीनेंगे ऑरेंज कैप, शुभमन गिल और साई सुदर्शन को सिर्फ इतने रन बनाते ही छोड़ देंगे पीछे #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी के पास आज ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका होगा. ऐसा करने के लिए उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को पीछो छोड़ना होगा. वैभव सूर्यवंशी आज राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. 

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप अपने नाम एक बार फिर करने के लिए उतरेंगे. इस मैच को अगर राजस्थान रॉयल्स जीत जाती है तो वो आगे भी खेलेगी यानी की प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. अगर मुंबई इंडियंस इस मैच को जीत लेती है तो फिर इसका फायदा पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को होगा. क्योंकि हार के साथ राजस्थान बाहर हो जाएगी, जबकि पंजाब और कोलकाता के पास प्लेऑफ में पहुंचने मौका होगा. 

वैभव सूर्यवंशी आज हासिल कर सकते हैं ऑरेंज कैप

आज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप अपने नाम करने के लिए उतरेंगे. इस समय वैभव के नाम 13 मैचों की 13 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 579 रन दर्ज हैं. वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हुए हैं और ऑरेंज कैप की लिस्ट में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और हेनरिक क्लासेन के बाद चौथे स्थान पर मौजूद हैं. 

इस समय ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के नाम है, जिन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 638 रन बनाए हैं. वहीं दुसरे स्थान पर शुभमन गिल हैं, जिनके नाम 6 अर्धशतकों के साथ 13 मैचों में 616 रन हैं. हेनरिक क्लासेन 14 मैचों में 6 अर्धशतकों के साथ 606 रन बना चुके हैं. 

अब अगर वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप हासिल करना है तो उन्हें आज 59 रन बनाने होंगे. इतने रन बनाते ही वो सुदर्शन को पीछे छोड़ देंगे और ऑरेंज कैप हासिल कर लेंगे. इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी को गिल को पीछे छोड़ने के लिए 34 और हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ने के लिए 27 रन बनाने होंगे.

वैभव ने चौके-छक्के ठोक मचाया धमाल

इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से धमाल मचाया है. वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हुए हैं. उन्होंने अब तक 13 मुकाबलो में 53 रन बनाए हैं. इसके साथ ही इस सीजन वैभव के बल्ले से 50 चौके भी निकले हैं. 

ये भी पढ़ें : ‘हम सिर ऊंचा रखेंगे, अच्छे-बुरे की परवाह…’ हार से टूटे ऋषभ पंत, जानिए किन खिलाड़ियों के लिए बोली दिल छू लेने वाली बात

वैभव सूर्यवंशी आज छीनेंगे ऑरेंज कैप, शुभमन गिल और साई सुदर्शन को सिर्फ इतने रन बनाते ही छोड़ देंगे पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button