Sport : KKR vs MI: कार्बिन बॉश ने बचाई मुंबई इंडियंस की लाज, कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 148 रनों का लक्ष्य #INA

KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 65वां मैच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 147 रन बनाए हैं. मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी में कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा नाबाद 32 रनों पारी खेली.

मुंबई इंडियंस की शुरुआत रही थी खराब

मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने की, लेकिन तीसरे ओवर में ही कैमरून ग्रीन ने मुंबई इंडियंस को 2 बड़े झटके दिए. ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने रिकल्टन को चलता किया. रिकल्टन 6 रन बनाए. इसके बाद आखिरी गेंद पर नमधीर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. नमधीर खाता भी नहीं खोल पाए. 

सौरभ दुबे ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को भेजा पवेलियन

इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को सौरभ दुबे ने आउट कर पवेलियन भेजा. रोहित 13 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए. जबकि सूर्या6 गेंद पर 15 रन बनाए. इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के बीच पांचवे विकेट के लिए 43 रनों की धीमी साझेदारी हुई, लेकिन फिर कार्तिक त्यागी ने तिलक वर्मा को आउट कर मुंबई इंडियंस का पांचवा झटका दिया. इस तरह 84 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौटी.   

कॉर्बिन बॉश ने आखिरी में की तूफानी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने 105 रन के स्कोर 7वां विकेट गंवाया. हार्दिक पांड्या को सुनील नरेन ने चलता किया. हार्दिक 27 गेंद पर 26 रन बनाए. जबकि विल जैक्स 7 गेंद पर 14 रन बनाकर रन आउट हुए. इसके बाद आखिरी में कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों पर नाबाद 3 रनों की पारी खेल मुंबई इंडियंस के स्कोर को 147 रन पर पहुंचाया. दीपक चाहर 10 रन बनाए. 

ऐसी है कोलकाता और मुंबई की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन नॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे.

KKR के इम्पैक्ट प्लेयर्स: फिन एलन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11:  रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, रघु शर्मा.

MI के इम्पैक्ट प्लेयर्स : शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, एएम गज़नफ़र.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: पंजाब किंग्स की वो सबसे बड़ी कमजोरी, जिसकी वजह से हालत हुई खराब, अब दूसरे पर रहना पड़ेगा निर्भर

KKR vs MI: कार्बिन बॉश ने बचाई मुंबई इंडियंस की लाज, कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 148 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button