Sport : 'हम कमजोर रहे, सारा दोष उस पर डालना…' गौतम गंभीर और वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व क्रिकेटर का बयान हो गया वायरल #INA

Team India : भारत के पूर्व क्रिकेटर और सिलेक्शन कमिटी के पूर्व चेयरमैन MSK प्रसाद ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर इंग्लैंड और आयरलैंड में मिली हार के बाद बड़ा बयान दिया है. प्रसाद ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी बड़ा बायन दिया है. उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं. 

पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर दिया बड़ा बयान

एमएसके प्रसाद ने कहा कि, ‘सारा दोष गौतम गंभीर पर डालना सच में गलत है क्योंकि यह पूरी वर्ल्ड चैंपियन टीम नहीं थी. हमने जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे कीमती खिलाड़ियों को मिस किया. इसके बावजूद यह युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का एक शानदार मौका था, लेकिन हम तीनों डिपार्टमेंट में कमजोर पाए गए, जिसमें कॉम्बिनेशन भी शामिल है’.

प्रसाद ने आगे कहा कि, ‘संजू सैमसन को बाहर करना एक गलती थी. वह इंग्लिश कंडीशन में भारत के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं और एक साबित मैच-विनर हैं. अगर आप भारत की प्लेइंग XI लिखते हैं, तो उनका नाम सबसे पहले आना चाहिए. संजू जैसे किसी को सिर्फ इसलिए बाहर नहीं बैठना चाहिए क्योंकि वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का प्रेशर है’.

प्रसाद ने कहा कि, ‘मैं वैभव का बहुत बड़ा फैन हूं और उनके टैलेंट पर कोई शक नहीं है, लेकिन युवा खिलाड़ियों को तैयार करने का हमेशा एक प्रोसेस और समय होता है, जहां तक ​​गौतम गंभीर की बात है, उन्हें या इस टीम को जज करना अभी जल्दबाजी होगी. हमें टीम को तब देखना होगा जब सभी सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध हों और फिर यह देखना होगा कि कप्तान और कोच कैसा परफॉर्म कर रहे हैं’.

 

वैभव सूर्यंशी पर प्रसाद ने बोली बड़ी बात 

प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी पर कहा कि, ‘मुझे पर्सनली लगता है कि उन्हें वैभव के साथ इंतजार करना चाहिए था. उसे आयरलैंड और जिम्बाब्वे भेजना ठीक है, लेकिन जब आप सिर्फ 15 साल के एक जबरदस्त टैलेंट के साथ डील कर रहे हों, तो आपको बहुत सावधान और सतर्क रहने की जरूरत होती है. वैभव को खिलाने का प्रेशर कोच और कैप्टन पर था, इसलिए शुरू में ही उन्हें इंतजार करना चाहिए था’.

प्रसाद ने हार्दिक को बताया बेस्ट ऑलराउंडर 

प्रसाद ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘कपिल देव के बाद, हार्दिक पांड्या इंडिया के सबसे अच्छे ऑल-राउंडर हैं. वह एक कम्प्लीट क्रिकेटर हैं. एक प्रॉपर बैटर, फील्डर और बॉलर हैं. उनके जैसा क्वालिटी ऑल-राउंडर मिलना बहुत मुश्किल है. शिवम दुबे एक क्वालिटी बैटर और फिनिशर हैं, लेकिन आप उन्हें प्रॉपर ऑल-राउंडर नहीं मान सकते. वह आपको सिर्फ एक कामचलाऊ बॉलिंग ऑप्शन दे सकते हैं. हार्दिक पांड्या के बाद मुझे नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा कोई और क्वालिटी ऑल-राउंडर नहीं दिखता है. वह आइडियल प्लेयर हैं, अच्छी पेस से बॉलिंग करते हैं और बेसिकली मजबूत हैं. बदकिस्मती से वह चोटिल हो गए लेकिन इंग्लिश कंडीशन में वह टीम के लिए बहुत बड़ा एसेट होते’.

ये भी पढ़ें : चल गए इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, तो भारत का जीतना हो जाएगा नामुमकिन, आंकड़े दे रहे गवाही

'हम कमजोर रहे, सारा दोष उस पर डालना…' गौतम गंभीर और वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व क्रिकेटर का बयान हो गया वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button