Sport : 'हमें सीखना चाहिए', IPL में मैथ्यू हेडन ने पेश की मिसाल, वायरल वीडियो ने जीते करोड़ों दिल #INA

IPL 2026 का खुमार क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. अब तक एक से बढ़कर मुकाबले देखने को मिले हैं और एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड्स बन रहे हैं. मगर, इस बीच गुजरात टाइटंस के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हेडेन डगआउट की साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो ने हर किसी का दिल जीता है और सीख दी है कि हमें अपने आस-पास हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए.
मैथ्यू हेडेन का वीडियो हुआ वायरल
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडेन आईपीएल में गुजरात टाइटंस के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच जुड़े हैं. वह टीम के खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का गुण तो सिखा ही रहे हैं. साथ ही साथ वह प्लेयर्स को डगआउट को साफ रखने की बात भी सिखा रहे हैं. टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने मैदान के पास खाली पानी की बोतलें और अन्य कचरा छोड़ दिया था. जब मैथ्यू हेडन की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने किसी को बुलाने के बजाय खुद ही सफाई करना शुरू कर दिया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि हेडन डगआउट के आसपास घूमते हुए जमीन पर पड़ी बोतलों और कचरे को उठाकर साफ कर रहे हैं. यह छोटा सा कदम फैंस के दिल को छू गया. 1 अप्रैल को गुजरात ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मैथ्यू हेडेन का वीडियो शेयर किया है. देखते ही देखते यह क्लिप वायरल हो गई और फैंस हेडन की सादगी और जिम्मेदारी की जमकर तारीफ हो रही है.
That gesture won our hearts, Haydos! 🫶 pic.twitter.com/XCRO3vL8q0
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 1, 2026
आपको बता दें, कोचिंग के क्षेत्र में उनका अनुभव बहुत लंबा नहीं है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वह पहले भी कोचिंग से जुड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने उन्हें टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया था. उस समय पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और भारत के खिलाफ भी ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. बाद में 2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम का मेंटर भी बनाया गया था.
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
Shame on us. We are supposed . keep it clean.
— Mendeo (@Seranuze) April 2, 2026
👌👍 Basic Civic Sense..
— Rajkumar (@Rajkumar_104) April 3, 2026
Unfortunately in our country cleaning job is judged by the society and considered as a very demeaning job..while in other countries they are very much respected.
— kkahlo (@x9dogg) April 2, 2026
Great man from the Greatest Country…Love you Sir
— KK Sharma (@kk8112sharma) April 3, 2026
We should learn from them.💙👍
— प्रीतम कुमार बौद्ध (@Pritamkrbauddh) April 2, 2026
We should be asking why are players and officials littering there?
It shouldn’t take a Hayden . teach us basic decency.— SA (@its_Smriti) April 1, 2026
Won our hearts? Morons, he’s doing something which we all had . do.
— dancingdaddy (@SiddharthV3) April 3, 2026
Nice way of saying thanks for showing us we lack civic sense.
— Craters of Mumbai (Potholes ka Parivar) (@CratersOfMumbai) April 3, 2026
4 अप्रैल को मैदान पर उतरेगी गुजरात टाइटंस
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने अब तक एक ही मैच खेला है, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था. मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ हुआ था, जिसमें गुजरात की टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब GT अगला मैच 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलने मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें: बेइज्जती कराए बिना तो एक दिन नहीं गुजरता! PSL ने फिर कटाई पाकिस्तान की नाक, अब LIVE मैच में ही हो गया बवाल
'हमें सीखना चाहिए', IPL में मैथ्यू हेडन ने पेश की मिसाल, वायरल वीडियो ने जीते करोड़ों दिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









