Sport : वेस्टइंडीज गेंदबाजों की खैर नहीं! 2026 के नंबर-1 ODI बल्लेबाज तूफान मचाने को तैयार, भारत के लिए बनेगा मैच विनर #INA

IND vs WI: भारतीय टीम को अपनी अगली व्हाइट बॉल सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है, जिसके लिए वेस्टइंडीज की टीम भारत आ चुकी है, जहां दोनों टीमों के बीच पहले 3 वनडे और इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज के लिए जो सबसे बड़ा खतरा बन सकता है, वो भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं. शुभमन गिल इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं. साल 2026 में एक बार फिर उन्होंने अपने बल्ले से वनडे क्रिकेट में तहलका मचा दिया है. आंकड़ों की मानें तो शुभमन गिल 2026 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की टेंशन जरूर बढ़ने वाली है.

शुभमन गिल ने जो रूट को भी छोड़ दिया पीछे

शुभमन गिल साल 2026 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल जैसे बड़े नामों को भी पीछे छोड़ दिया है. इस साल के वनडे आंकड़ों पर नजर डालें तो शुभमन गिल 561 रनों के साथ टॉप पर हैं, जबकि इंग्लैंड के जो रूट 496 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं. वहीं बांग्लादेश के तंजीद हसन 486 रनों के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 473 रनों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं. 

साल 2026 में ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

शुभमन गिल (भारत): 561 रन

जो रूट (इंग्लैंड): 496 रन

तंज़ीद हसन (बांग्लादेश): 486 रन

डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड): 473 रन

वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी चुनौती

शुभमन गिल अपने इसी शानदार फॉर्म को जारी रखने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरने को पूरी तरह तैयार हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच रविवार, 27 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. इस पूरी सीरीज में भारतीय फैंस की नजरें एक बार फिर गिल पर टिकी होंगी. सभी को उम्मीद है कि वह अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी को जारी रखेंगे और साल 2026 में अपने रनों के रिकॉर्ड को और आगे ले जाएंगे. क्रिकेट जानकारों का भी मानना है कि अगर गिल का बल्ला इसी तरह चलता रहा, तो वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना नामुमकिन हो जाएगा. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच नंबरदिनतारीखसमयमैचवेन्यू
1रविवार27 सितंबर 2026दोपहर 2:00 बजेपहला वनडेतिरुवनंतपुरम
2बुधवार30 सितंबर 2026दोपहर 2:00 बजेदूसरा वनडेगुवाहाटी
3शनिवार3 अक्टूबर 2026दोपहर 2:00 बजेतीसरा वनडेन्यू चंडीगढ़

यह भी पढ़ें: IND vs WI : किस भारतीय बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट

वेस्टइंडीज गेंदबाजों की खैर नहीं! 2026 के नंबर-1 ODI बल्लेबाज तूफान मचाने को तैयार, भारत के लिए बनेगा मैच विनर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button