Sport : ये क्या शॉट है भाई! बॉल और बल्ला दोनों हवा में फिर भी मिल गया छक्का, अजिंक्य रहाणे भी हुए हक्का-बक्का #INA

RR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक ऐसा शॉट खेला कि गेंद से साथ-साथ बल्ला भी हवा में उछल गया. हालांकि फिर भी रहाणे को छक्का मिल गया. रहाणे के इस शॉट को देखकर सभी हैरान रह गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फिन एलन के रूप में कोलकाता ने गंवाए थे जल्दी विकेट
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की शुरुआत की.
यह भी पढ़ें: “डॉक्टर ने कहा मेरे पास जीने के लिए सिर्फ 3 से 6 महीने बचे…”, युवराज सिंह ने कैंसर से जूझने के दिनों को किया याद
अजिंक्य रहाणे के हाथ से छूटा बल्ला फिर भी मिला छक्का
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरे ओवर में फिन एलन के रूप में पहला विकेट गंवा दिया. फिन एलन 9 रन बनाकर प्रिंस यादव का शिकार बने, लेकिन इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को आगे बढ़ाया. इस दौरान आवेश खान की एक गेंद पर रहाणे ने बड़ा शॉट खेला. शॉल लगाते वक्त रहाणे का बल्ला हवा में चले गया. हालांकि अच्छी बात रही की गेंद बाउंड्री के पार छक्के के लिए गए. शॉट दूर नहीं गया होता तो रहाणे कैच आउट हो सकते थे.
Bat out of the hand 😅
Ball into the stand 🛬
Ft. Ajinkya Rahane 😎
Updates ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @KKRiders | @ajinkyarahane88 pic.twitter.com/5Gch6Eqap8
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
41 रन पर आउट हुए अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी की. इसके बाद आउट हो गए. रहाणे के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 99 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया. रहाणे को दिग्वेश राठी ने पवेलियन भेजा. उन्होंने 24 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 2 छक्का निकला.
𝘽𝙖𝙩 𝙜𝙤𝙣𝙚, 𝙗𝙖𝙡𝙡 𝙜𝙤𝙣𝙚 𝙩𝙤𝙤…😅
Ajinkya Rahane just proved that you don’t even need . be holding the bat . clear the ropes 🙌#TATAIPL 2026 | #KKRvLSG | LIVE NOW 👉 https://t.co/2ISFQDaiMT pic.twitter.com/EDttpB8Utl
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 9, 2026
लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 – मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट – मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट.
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 – अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी.
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट – आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह.
यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: नॉट आउट थे फिन एलन, फिर क्यों दिया गया आउट? विवादित कैच के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ा बवाल
ये क्या शॉट है भाई! बॉल और बल्ला दोनों हवा में फिर भी मिल गया छक्का, अजिंक्य रहाणे भी हुए हक्का-बक्का
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









