Sport : "डॉक्टर ने कहा मेरे पास जीने के लिए सिर्फ 3 से 6 महीने बचे…", युवराज सिंह ने कैंसर से जूझने के दिनों को किया याद #INA

Yuvraj Singh: T20 विश्व कप 2007 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टी इंडिया का हिस्सा रहे युवराज सिंह ने अपने कैंसर से जूझने के दिनों का दर्द बयां किया है. युवराज सिंह ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था. इसके बाद पता चला था कि युवराज सिंह कैंसर से जूझ रहे हैं. अब उन्होंने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि एक समय डॉक्टरों ने कहा था कि उनके पास जीने के लिए सिर्फ 3 से 6 महीनों का ही समय बचा है.
युवराज सिंह ने अपनी कैंसर बीमारी को लेकर किया बड़ा खुलासा
युवराज सिंह ने पॉडकास्ट पर खुलासा करते हुए कहा, “मैं अपने करियर के शिखर पर था, लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया. मैं दिल्ली में था. हम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले थे. सौरभ गांगुली रिटायर हो चुके थे. टेस्ट टीम में मेरी जगह अभी-अभी खाली हुई थी, जिसके लिए मैं 7 साल से इंतजार कर रहा था. मैंने कहा- ‘मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता अगर मैं मर भी जाऊं, मुझे वह जगह चाहिए… लेकिन मेरी तबीयत और भी ज्यादा खराब होती चली गई.”
डॉक्टर ने कहा था हार्ट अटैक का है खतरा
युवराज सिंह ने आगे कहा,” “डॉक्टर ने बताया था कि आपके दिल और फेफड़े के बीच ट्यूमर है. अगर आप क्रिकेट खेलते हैं तो हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है. उन्हें तुरंत कीमोथेरेपी की जरूरत है. बिना ट्रीटमेंट के वो सिर्फ 3 से 6 महीने जिंदा रह सकते हैं. इसी के बाद युवराज सिंह ने अपना ट्रीटमेंट कराने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें: कल होगा IPL 2026 का महामुकाबला, एक टीम का विजय रथ थमना तय, RR या RCB जानें कौन मारेगा बाजी?
युवराज सिंह ने कैंसर को हराकर 6 महीने में की थी कमबैक
आपको बता दें कि युवराज सिंह के कैंसर का इलाज अमेरिका में हुआ था. Dr Lawrence Einhorn ने युवराज सिंह का ट्रीटमेंट किया था. जिन्होंने पहले अमेरिका के पूर्व रोड रेसिंग साइकिल चालक लांस आर्मस्ट्रांग का इलाज किया था. युवराज सिंह ने अपने सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा, “सबसे मुश्किल मानसिक लड़ाई थी. मैं सोचता था अगर मैं क्रिकेट नहीं खेला तो मैं कौन हूं? मुझे खुद को प्रेरित करने के लिए कुछ चाहिए था.” युवराज सिंह ने सिर्फ 6 महीने के भीतर कैंसर जैसी बीमारी को मात देकर टीम इंडिया में वापसी कर ली थी. युवराज सिंह की वापसी क्रिकेट इतिहास की सबसे प्रेरणादायक कमबैक में शामिल मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: बिहार और UP के 2 युवा खिलाड़ी हैं सब पर भारी, IPL 2026 में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, जानें टॉप-5 में कौन है शामिल
"डॉक्टर ने कहा मेरे पास जीने के लिए सिर्फ 3 से 6 महीने बचे…", युवराज सिंह ने कैंसर से जूझने के दिनों को किया याद
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









