Sport : 'टीम मैनेजमेंट क्या कर रहा है…' गौतम गंभीर पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, भारत-इंग्लैंड के चौथ टी20 से पहले उठाए सवाल #INA

IND vs ENG : भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और हेड कोच गौतम गंभीर ने नेतृत्व में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था. उसके बाद जब टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में और कोच गंभीर की अगुआई में पहला मैच खेलने उतरी तो, टीम इंडिया को आयरलैंड की टीम से करारी हार मिली. इसके बाद फिर से आयरलैंड ने अगले मैच में इंडिया को हरा दिया और सीरीज 2-0 से जीत ली. ये पहली बार हुआ जब भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड से सीरीज हार गई. 

इसके बाद टीम इंडिया गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के कॉम्बिनेश के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए उतरी. इस सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में टीम इंडिया को इंग्लैंड के बुरी तरह से हरा दिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इंडिया को तीसरे टी20 में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी हार मिली. इंग्लैंड ने इंडिया को 202 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 76 पर आउट कर 125 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. 

आज यानी 9 जुलाई (गुरुवार) भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच खेला जाने वाला है. टीम इंडिया अगर ये मुकाबला हार गई तो सीरीज गंवा देगी. वहीं जीत गई तो उसके पास पांचवां वनडे मैच जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबर कर बचाने का मौका होगा. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और 1983 टीम के सदस्य कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंडियन क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने गौतम गंभीर को लेकर भी बड़ा बात बोली है. 

श्रीकांत ने गौतम गंभीर पर दिया बड़ा बयान

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि, ‘उन्होंने (गौतम गंभीर) शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भी भेजा. टीम मैनेजमेंट क्या कर रहा है? हम जानते हैं कि, जब गेंद में तेजी और उछाल होती है, तो शिवम दुबे का खेल खत्म हो जाता है. ऐसा लग रहा था कि पिच देखते ही वह आउट होकर वहां से निकलना चाहते थे. दुबे तभी कुछ कर सकते हैं जब कोई स्पिनर फ्लैट ट्रैक पर ‘स्लॉट’ में धीमी गेंद डाले. आर्चर तो उन्हें गेंदबाजी करते हुए हंस रहे हैं’.

श्रीकांत ने तिलक वर्मा पर दिया बड़ा बायन

उन्होंने कहा कि, ‘वो (तिलक वर्मा) पहले से ही उप-कप्तान हैं और ऐसा लगता है कि जल्द ही कप्तान भी बन जाएंगे. तेज गति और उछाल को देखते हुए हो सकता है कि तिलक वर्मा ने खुद ही कहा हो कि वो बाहर नहीं जाना चाहते. तिलक वर्मा को कुछ समझ नहीं आ रहा है. मैं तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को खिलाना पसंद करूंगा’.

इसके साथ ही श्रीकांत ने इंडियन क्रिकेट टीम के टी20 स्क्वाड में केएल राहुल और शुभमन गिल को लाने की बात भी कही है. उन्होंने कहा कि, भारतीय चयनकर्ताओं को इंडियन क्रिकेट टीम के टी20 सेटअप में शुभमन गिल और केएल राहुल को शामिल करना चाहिए.

भारत और इंग्लैंड की चौथे टी20 के लिए संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग.

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें : IND vs ENG: क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत और इंग्लैंड का चौथा टी20 मैच, जानिए ब्रिस्टल के मौसम का हाल

'टीम मैनेजमेंट क्या कर रहा है…' गौतम गंभीर पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, भारत-इंग्लैंड के चौथ टी20 से पहले उठाए सवाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button