Sport : ये क्या है भाई! 'पर्ची सेलिब्रेशन' का दीपक चाहर ने उड़ाया सरेआम मजाक, दिया ऐसा रिएक्शन के सूर्या भी हुए हैरान #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. अब सभी 10 टीमों के पास सिर्फ एक-एक लीग मैच बना हुआ है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 65वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बीते बुधवार को खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पर्ची सेलिब्रेसन का मजाकर बनाकर रख दिया. उन्होंने मैदान पर लाइव मैच के दौरान कुछ ऐसा किया, जिससे सभी लोग हैरान रह गए और उन्होंने अपने भवनाएं भी साफ तौर पर फैंस को दिखा दी. उन्होंने कब और कैसा ये सब किया. आइए इसके बारे में जातने हैं.

दीपक चाहर ने पर्ची सेलिब्रेसन का उड़ाया मजाक

दरअसल, ये पूरी घटना मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के पहले ओवर में हुई. जब फिन एलन 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाकर खेल रहे थे. दीपक चाहर 4 बॉल में 10 रन दे चुके थे. उन्होंने पांचवी बॉल एलन को डाली, जब एलन ने दीपक को शॉट लगाने की कोशिश की तो बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे स्टंप पर जाकर लगी. इसके साथ ही फिल एलन आउट हो गए. 

जब फिन एलन आउट होकर पवेलियन की ओर जाने लगे तभी दीपक चाहर ने उनकी ओर रुकने का इशारा किया और इसके बाद जेब से पर्ची (नोट) निकालकर सेलिब्रेशन करने का सिर्फ नाटक किया. उनके पास न तो पर्ची थी और न ही उन्होंने पर्ची निकाली. ऐसे में उन्होंने पर्ची सेलिब्रेशन का जमकर मजाकर मैदान पर उड़ाया. 

सूर्या हुए दीपक के सेलिब्रेशन से हैरान

दीपक चाहर ने जब फिन एलन को आउट कर नोट सेलिब्रेशन का माजक उड़ाया तो सूर्यकुमार यादव शुरुआत में उनके इस रिएक्शन से पूरी तरह हैरान रह गए. क्योंकि जब दीपक ने एलन को रुकने का इशारा किया तब सूर्या उनकी ओर विकेट का जश्न मनाने के लिए जा रहे थे. ऐसे में वो भी एक पल के लिए पूरी तरह से हैरान रह गए. 

इस मैच की बात करें तो, मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 20 ओवर में 147 रन बनाए. केकेआर ने इस लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया. केकेआर के लिए मनीष पांडे ने 33 बॉल में 6 छक्कों के साथ 45 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें : पहले खेलने का मौका भी नहीं मिला रहा था, अब 36 साल का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच, बड़ा बयान देकर खोले कई राज

ये क्या है भाई! 'पर्ची सेलिब्रेशन' का दीपक चाहर ने उड़ाया सरेआम मजाक, दिया ऐसा रिएक्शन के सूर्या भी हुए हैरान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close