Sport : विराट कोहली और रोहित शर्मा अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लें भारत की अगली ODI सीरीज का शेड्यूल #INA

Virat Kohli Rohit Sharma Next Match: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को क्रिकेट मैदान पर एक्शन में देखने के लिए फैंस को हमेशा इंतजार रहता है. ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव हैं. नतीजन, अब ये दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही नीली जर्सी में नजर आते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि टीम इंडिया अगली बार कब और किसके खिलाफ वनडे सीरीज खेलती नजर आएगी, जिसमें विराट और रोहित अगली बार एक्शन में नजर आएंगे.
न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम का अगला असाइनमेंट न्यूजीलैंड दौरा है. टीम इंडिया इसी महीने न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी और वहां 45 दिनों के लंबे टूर के लिए जा रही है. भारतीय टीम कीवी टीम के साथ 5 मैचों की टी-20, 5 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. जहां, टी-20 सीरीज 22 अक्टूबर से खेली जाएगी, 4 नवंबर से वनडे और फिर 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.
रोहित शर्मा-विराट कोहली कब एक्शन में दिखेंगे?
टीम इंडिया अगली टी-20 सीरीज न्यूजीलैंड दौरे पर खेलने वाली है. ऐसे में भारतीय टीम अब अगली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी और इसका आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है, मगर ये कहना गलत नहीं होगा कि विराट और रोहित की जोड़ी का इसमें खेलना तय ही है. आपको बता दें, रो-को सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और उनका लक्ष्य वनडे वर्ल्ड कप 2027 है. ऐसे में वह ज्यादा से ज्यादा वक्त मैदान पर बिताकर खुद को इनफॉर्म रखना चाहते हैं.
A quick math test before the King starts racking up the runs!👑
Watch #NZvIND, starting 22nd Oct, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV#SonySportsNetwork #SonyLIV #SaalKiSabseBadiSeries pic.twitter.com/AoLGsmSsHJ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 12, 2026
पिछली सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन?
विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछली बार वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे. जहां, रोहित ने 3 मैचों की 3 पारियों में 75 के औसत से 239 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल रहा. तो वहीं, विराट कोहली ने 3 मैचों की 3 पारियों में 84 के औसत से 168 रन बनाए, जिसमें उन्होंने भी एक शतक लगाया.
भारत के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए घोषित हो चुकी है कीवी टीम
THE KIWIS BRING BACK THE BIG NAMES 🌟
New Zealand announce split squads for the ODI series, with Rachin Ravindra returning from injury alongside the recalled Finn Allen, Lockie Ferguson and Tim Seifert.
Watch #NZVIND, starting 22nd Oct, LIVE on Sony Sports Network TV channels… pic.twitter.com/4YRFs9VHed
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 12, 2026
न्यूजीलैंड की शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
न्यूजीलैंड की चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैको डफी, मैट फिशर, मिच हे (विकेटकीपर), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, ब्लेयर टिकनर, विल यंग.
यहां देखें 5 मैचों की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
मैच | तारीख | दिन | मुकाबला | वेन्यू |
|---|---|---|---|---|
पहला वनडे | 4 नवंबर 2026 | बुधवार | भारत vs न्यूजीलैंड | ईडन पार्क, ऑकलैंड |
दूसरा वनडे | 7 नवंबर 2026 | शनिवार | भारत vs न्यूजीलैंड | एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन |
तीसरा वनडे | 10 नवंबर 2026 | मंगलवार | भारत vs न्यूजीलैंड | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
चौथा वनडे | 13 नवंबर 2026 | शुक्रवार | भारत vs न्यूजीलैंड | बे ओवल, माउंट माउंगानुई |
पांचवां वनडे | 15 नवंबर 2026 | रविवार | भारत vs न्यूजीलैंड | बे ओवल, माउंट माउंगानुई |
ये भी पढ़ें: IND VS WI: बल्लेबाजों की चौथे टी-20 मैच में आने वाली है मौज, जानिए हैदराबाद की पिच का कैसा रहेगा मिजाज?
विराट कोहली और रोहित शर्मा अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लें भारत की अगली ODI सीरीज का शेड्यूल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,