Technology, मेटा ने लॉन्च किए म्यूज वंडर Ai मॉडल्स: कोडिंग से लीगल-फाइनेंस तक मिनटों में निपटाएंगे जटिल काम, जानें खासियत – Meta Launches Muse Wonder Ai, New Models Handle Legal Work, Finance, Coding — INA

Tue, 13 Oct 2026 10:38 AM IST

सार

मेटा ने Muse Wonder और Muse Wonder Full नाम के दो नए AI मॉडल पेश किए हैं। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कानूनी दस्तावेज समझने, वित्तीय विश्लेषण करने और सॉफ्टवेयर बनाने जैसे जटिल काम भी संभाल सकते हैं, लेकिन इन मॉडल में ऐसा क्या खास है? और ये एआई के इस्तेमाल को कैसे बदल सकते हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में सबकुछ विस्तार से…

Meta Launches Muse Wonder AI, New Models Handle Legal Work, Finance, Coding
मेटा ने पेश किए म्यूज वंडर और म्यूज वंडर फुल – फोटो : amarujala.com

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया तेजी से बदल रही है, अब यह सिर्फ सवालों के जवाब तक ही सीमित नहीं रह गए हैं। मेटा ने भी म्यूज वंडर और म्यूज वंडर फुल नाम के दो नए एआई मॉडल पेश किए हैं। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल कानूनी दस्तावेज समझने, वित्तीय विश्लेषण करने और सॉफ्टवेयर बनाने जैसे जटिल काम कई चरणों में पूरा कर सकते हैं। यानी हर छोटे कदम के लिए अलग-अलग निर्देश देने के बजाय, यूजर एआई को कोई टास्क देकर उससे उस पर लगातार काम करने की उम्मीद कर सकते हैं। मेटा इन्हें पर्सनल सुपरइंटेलिजेंस की दिशा में एक बड़ा कदम बता रहा है।

Muse Wonder और Muse Wonder Full क्या हैं ?

मेटा के अनुसार, ये उसके अब तक के सबसे सक्षम एआई मॉडल्स हैं। इन्हें व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन से जुड़े कई तरह के जटिल कामों को संभालने के लिए तैयार किया गया है। जैसे की कानून से संबंधी कोई काम, वित्तीय विश्लेषण (फाइनेंशियल एनालिसिस) और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

आमतौर पर एआई से कोई काम कराने के लिए यूजर को सवाल पूछना या निर्देश पड़ता है और फिर जवाब के आधार पर अगला निर्देश देना पड़ता है। अब मेटा का कहना है कि उसके नए मॉडल इससे . बढ़कर लंबे समय तक चलने वाले मल्टी-स्टेप कार्य पूरे कर सकते हैं। जैसे मान लीजिए, ये लीज यानी किराये या संपत्ति से जुड़े समझौते को समझने, इंश्योरेंस क्लेम के निपटारे में मदद करने या कोई एप्लिकेशन बनाने जैसे कामों में मददगार हो सकते हैं।

मार्क जकरबर्ग ने क्या कहा?

मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इन मॉडलों को कंपनी के एआई प्रयासों में एक बड़ा माइलस्टोन बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि म्यूज वंडर हर व्यक्ति तक पर्सनल सुपरइंटेलिजेंस पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है। कंपनी का लक्ष्य एआई को लोगों के व्यक्तिगत और पेशेवर कामों में ज्यादा सक्षम मददगार बनाना है।

बेंचमार्क टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन?

एक्टिव मेमोरी और एक्टिव फोकस क्या करते हैं?

  • एक्टिव मेमोरी :इस फीचर की मदद से AI बातचीत के दौरान जरूरी जानकारी याद रख सकता है। इससे किसी काम के बीच में पहले दी गई जानकारी को बार-बार दोहराने की जरूरत कम हो सकती है।
  • एक्टिव फोकस:यह मॉडल को अपने लक्ष्य की दिशा में काम जारी रखने में मदद करता है। अगर कोई तरीका काम नहीं करता, तो मॉडल दूसरा रास्ता अपनाने की कोशिश कर सकता है और गलतियों से उबरते हुए काम . बढ़ा सकता है। इसके अलावा, ये मॉडल जरूरत पड़ने पर यूजर से स्पष्टीकरण मांग सकते हैं। किसी जरूरी कार्रवाई से पहले अनुमति मांगने की क्षमता भी इनमें शामिल है। इससे यूजर को यह तय करने में मदद मिल सकती है कि एआई को किस हद तक काम करने की अनुमति दी जाए।

Source link

Back to top button