Sport : फ्री में कहां देखें भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मुकाबला, जानिए किस चैनल और ऐप पर उठा पाएंगे मैच का आनंद #INA

IND W vs BAN W Semi Final Live Streaming : महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 आज यानी 10 सितंबर (गुरुवार) को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला है. आज एशिया कप के फाइनल में स्थान पक्का करने के लिए हरमनप्रीत कौर की टीम मैदान पर उतरेगी. जहां दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम उनके सामने होगी. इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से बल्ले के साथ धमाल मचाने की उम्मीद होगी. वहीं गेंद के साथ ब्ल्यू जर्सी में दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत धमाल मचाना चाहेंगी.
भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम को बीच एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला आज रात 8 बजे से खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में टॉस काफी अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में जब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस के लिए मैदान पर जाएंगी तो वो टॉस जीतकर रनों का पीछा करना चाहेंगी. क्योंकि दुबई की पिच दोनों पारियों में एक जैसा खेलती है. वहीं गेंद के साथ बांग्लादेश पर पहले शिकंजा कंसा जा सकता है. उससे पहले आइए जानते हैं कि, इस मुकाबले को फ्री में कहां देखें और इसका प्रसारण किस चैनल और ऐप पर होगा.
Three games, three triumphant wins and a dominant group stage. ✅
Now, the Women in Blue are ready for their biggest challenge yet! 💙
Watch SEMI-FINAL 1 of the #DPWorldWomensAsiaCup2026 LIVE TOMORROW at 7:00 PM, only on Sony Sports Network channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/a2YQacu1O6
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 9, 2026
किस चैनल पर होगा भारत-बांग्लादेश मैच का लाइव प्रसारण
भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले जाने वाले महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल-1 का प्रसारण फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. सोनी 3 पर इस मैच की हिंदी में कमेंट्री आपको देखने के लिए मिलेगी. वहीं इस मैच की इंग्लिश कमेंट भी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर मौजूद होगी.
किस ऐप पर होगी भारत-बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले इस सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आपको सोनी लिव ऐप पर देखने के लिए मिलेगी. इस ऐप पर आप मैच का पूरा आनंद उठा सकते हैं. इस ऐप पर मैच की लाइव इस्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. आप रिचार्ज करने के बाद ही इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख पाएंगे.
फ्री में कहां देखें भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच
महिला एशिया कप का सेमीफाइनल-1 जो भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला है. इसको फैंस फ्री में कहां देख पाएंगे, आइए इसके बारे में जानते हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे. दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर इसकी लाइव प्रसारण फ्री में देखने के लिए मिलेगा. फ्री डिश टीव पर डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का फ्री में लाइव देखने के लिए मिलेगा.
Eyes on the final berth! 👀#TeamIndia take on Bangladesh in the 1st semifinal of the Women’s Asia Cup 2026, eyeing a strong performance . book their place in the summit clash.
Catch the live action on DD Sports (DD Free Dish)!#WomensAsiaCup2026 #INDvBAN pic.twitter.com/6dZ4Zapben
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 10, 2026
एशिया कप 2026 के लिए भारत और बांग्लादेश का स्क्वाड
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल.
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, फरजाना इस्मीन, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सरमिन सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शांजीदा अख्तर मघला.
ये भी पढ़ें : आज भारत और बांग्लादेश के बीच होगा महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
फ्री में कहां देखें भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मुकाबला, जानिए किस चैनल और ऐप पर उठा पाएंगे मैच का आनंद
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,