Sport : दलीप ट्रॉफी के फाइनल में किस बल्लेबाज ने खेली है सबसे बड़ी पारी, देखिए लिस्ट में किस नंबर पर मौजूद ईशान किशन #INA

Duleep Trophy Final : भारत में इन दिनों घरेलू क्रिकेट खेला जा रहा है. रेड बॉल क्रिकेट में भारत के तमाम खिलाड़ी अपना-अपना जलवा बिखेर रहे हैं. इस समय ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. इस बार ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं वहीं, साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में है. इस मैच में ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली और चारों ओर अपने नाम का डंका बजा दिया. 

दलीप ट्रॉफी की शुरुआत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से साल 1961-62 में की गई थी. ये एक बड़ा घरेलू टूर्नामेंट है, जिसका नाम कुमार श्री दलीप सिंहजी (नवानगर के राजकुमार) के नाम पर रखा गया था. तब से लेकर अब तक भारत में ये टूर्नामेंट प्रमुख प्रथम श्रेणी (First-Class) क्रिकेट प्रतियोगिता में से एक हैं. दलीप ट्रॉफी का पहला खिताब 1916-62 में वेस्ट जोन के द्वारा जीता गया था. 

तब से अब तक दलीप ट्रॉफी के कई चैंपियन बन. कई टीमों के खिलाड़ियों में फाइनल में धमाल मचाया और शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा लेकिन अब एक बार फिर से ईशान किशन ने कमाल कर दिया है. ईशान किशन ईस्ट जोन की ओर से साउथ जोन के खिलाफ तूफानी पारी खेली. उन्होंने दोहरा शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 

ईशान किशन ने मचाया धमाल

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 270 बॉल में 26 चौके और 2 छ्क्कों के साथ 200 रन पूरे किए. उन्होंने फाइनल में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच डाला. इस मैच में 334 बॉल में 30 चौके और 7 छक्कों के साथ 80.33 की स्ट्राइक रेट के साथ 270 रनों की मैराथन पारी खेली. दूसरे दिन के अंत पर उनकी पारी 270 पर खत्म हुई.

इससे पहले ईशान किशन ने 71 बॉल में 7 चौकों की मदद से अपने 50 रन पूरे किए. इसके बाद ईशान ने 122 बॉल में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने 100 रन पूरे कर शतक जड़ दिया. उन्होंने पहले दिन के अंत तक135 बॉल में 14 चौके और 1 छक्के के साथ 111 रनों की पारी खेली.  

ईशान ने यशस्वी को पछाड़कर रचा इतिहास

इस पारी के साथ ही ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने उनसे पहले दलीप ट्रॉफी 2022 के फाइनल में वेस्ट जोन की ओर से साउथ जोन के खिलाफ 265 रनों की पारी खेली थी. 

अब ईशान किशन सिर्फ रामन लांबा से पीछे हैं, जो दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर मौजूद हैं. उन्होंने 1987 के फाइनल में नॉर्थ जोन की तरफ से वेस्ट जोन के खिलाफ 320 रनों की पारी खेली, जो अब तक दलीप ट्रॉफी के फाइनल में किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है. 

दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज

तो इसी मौके पर आज हम आपको, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यानी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं. आइए जानते हैं कि, किस बल्लेबाज ने कितने रनों की पारी खेली है.

1 – रामन लांबा

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड रामन लांबा के नाम है. उन्होंने दलीप ट्रॉफी 1987 के फाइनल में नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए वेस्ट जोन के खिलाफ 320 रनों की पारी खेली थी.

2 – ईशान किशन

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के फाइल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. ईशान ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से साउथ जोन के खिलाफ 270 रनों की पारी खेली है. ईशान अब टीम इंडिया के लिए भी टेस्ट में धमाल मचा सकते हैं.

3 – यशस्वी जायसवाल

दलीप ट्रॉफी के फाइल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं. भारत के सलामी बल्लेबाज जायवसाल ने दलीप ट्रॉफी 2022 के फाइनल में वेस्ट जोन की ओर से साउथ जोन के खिलाफ 265 रनों की पारी खेली. जायसवाल को इंडियन क्रिकेट का भविष्य माना जाता है.

4 – चेतेश्वर पुजारा

भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दलीप ट्रॉफी के फाइल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. पुजार ने इंडिया ब्लू की ओर से इंडिया रेड के खिलाफ दलीप ट्रॉफी 2016 के फाइनल में 256 रनों की पारी खेली थी. पुजारा ने भारतीय क्रिकेट में भी अहम योगदान दिया है. 

5 – अंशुमान गायकवाड़ 

अंशुमान गायकवाड़ दलीप ट्रॉफी के फाइल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं. गायकवाड़ ने वेस्ट जोन की ओर से ईस्ट जोन के खिलाफ 1987-88 में 216 रनों की पारी खेली थी.

इन बल्लेबाजों के लिए बल्ले से भी निकली बड़ी पारी

इनके अलावा अजीत वाडेकर के बल्ले से दलीप ट्रॉफी में 229 रनों की सबसे बड़ी पारी आई. वहीं अंशुमन गायकवाड़ ने 216 रनों की पारी खेली. यूसुफ पठान भी दलीप ट्रॉफी में 210 रनों की पारी खेल चुके हैं. वहीं मंसूर अली खान पटौदी ने भी 200 रनों की पारी खेली थी. यश राठौड़ के नाम 194 रनों की पारी खेली गई है. वहीं आकाश चोपड़ा भी 188 रनों की पारी खेल चुके हैं. 

ये भी पढ़ें : छोटी सी उम्र में इतनी समझदारी! वैभव सूर्यवंशी की चालकी से मुकेश कुमार को मिला बड़ा विकेट, ईशान किशन हुए बॉस बेबी के फैन

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में किस बल्लेबाज ने खेली है सबसे बड़ी पारी, देखिए लिस्ट में किस नंबर पर मौजूद ईशान किशन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button