Sport : चेन्नई सुपर किंग्स या कोलकाता नाइट राइडर्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए #INA

CSK VS KKR Head . Head: इंडियन प्रीमियर लीग का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. एक ओर ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली CSK होगी, जो लगातार 3 मैच हारने के बाद पिछला मैच जीतकर मैदान पर उतरेगी. तो वहीं, दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम होगी, जो अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है. प्वॉइंट्स टेबल के बॉटम में मौजूद इन दोनों टीमों के बीच  खेले जाने वाले मैच में आइए जानते हैं किसका पलड़ा भारी होगा…

CSK VS KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें 20 बार चेन्नई ने जीत दर्ज की है. जबकि कोलकाता 11 मैच जीत पाई. एक मैच बेनतीजा रहा. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 235 रनों का रहा है. वहीं, लोएस्ट स्कोर 103 रनों का है.

एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े

चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल के कुल 93 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें 52 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीमों ने 41 मैचों में जीत दर्ज की है. इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 246 रनों का है, जो चेन्नई सुपर किंग्स ने ही 2010 में बनाया था. लोएस्ट स्कोर 70 रनों का है, जो आरसीबी ने 2019 में बनाया था. वहीं, हाईएस्ट चेज 210 रनों की रही है.

चेपॉक स्टेडियम में कैसा है KKR और CSK का रिकॉर्ड?

कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान कुछ खास रास नहीं आता है. KKR ने अब तक इस मैदान पर कुल 16 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ 6 मैच जीत पाई है, जबकि 10 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. सुपर किंग्स के अलावा किसी भी टीम के लिए यहां सबसे ज्यादा 10 हार का रिकॉर्ड है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल में 79 मैच खेले हैं, जिसमें 52 मैचों में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि एमए चिदंबरम स्टेडियम में CSK को 26 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच टाई रहा है.

ये भी पढ़ें: 3-3 मैच हार चुकी हैं चेन्नई और मुंबई, अभी भी प्लेऑफ में कर सकती हैं क्वालीफाई, यहां देखें समीकरण

चेन्नई सुपर किंग्स या कोलकाता नाइट राइडर्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close