Sport : वैभव सूर्यंशवी ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड, तूफानी पारी खेल IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज #INA

Vaibhav Sooryavanshi : 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मुलनपुर क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल की पारी खेली. वैभव ने अपनी इस पारी में गगनचुंबी छक्के और चौके लगाए. इसकी बदौलत उन्होंने मात्र 29 बॉल में 5 चौके और 12 छक्कों के साथ 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली. ये राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में एक यादगार पारी है, जो आईपीएल के प्लेऑफ में आई है. अब तक इस मैच में आरआर पहले खेलते हुए 14 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बना चुकी है.
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड
इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्टेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले (1-6) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने पारवप्ले ममें 490 रन बनाए हैं, जबकि डेविड वॉर्नर ने 467 रन बनाए हैं.
Heartbreak at 97 💔
But the knock will remain in our hearts forever 🩷Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/pRRMlGzxBv
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
एक IPL सीज़न में सबसे ज़्यादा पावरप्ले (1-6 ओवर) रन
490 – वैभव सूर्यवंशी (2026)*
467 – डेविड वार्नर (2016)
402 – ट्रैविस हेड (2024)
402 – साई सुदर्शन (2025)
382 – एडम गिलक्रिस्ट (2009)
वैभव ने सनथ जयसूर्या का तोड़ा रिकॉर्ड
इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में पावरप्ले में यानी 1 से 6 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा है.
IPL की एक पारी में ओवर 1-6 में सबसे ज़्यादा छक्के
8 – वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम SRH, जयपुर, 2026 ELM*
7 – सनथ जयसूर्या (MI) बनाम CSK, मुंबई WS, 2008
7 – जोस बटलर (RR) बनाम DC, दिल्ली, 2018 (बारिश की वजह से छोटा हुआ मैच)
7 – जॉनी बेयरस्टो (PBKS) बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2022
7 – अभिषेक शर्मा (SRH) बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2026
7 – वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम SRH, जयपुर, 2026
क्रिस गेल की इस रिकॉर्ड में की सूर्यवंशी ने बराबरी
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के सबसे ज्यादा बार लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने 4 बार ऐसा करके क्रिस गेल की बराबरी कर ली है.
Every single person is on their feet as the 15-year-old walks off 🫡
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/mpT3LAIEp0
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
IPL की एक पारी में सबसे ज़्यादा बार 10+ छक्के लगाने वाले
4 – क्रिस गेल
4 – वैभव सूर्यवंशी*
2 – अभिषेक शर्मा
2 – फिन एलन
शुभमन गिल को तोड़ा वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड
इस तूफानी पारी की बदौलत वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के नॉकआउट और प्लेऑफ में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 10 छ्कके दर्ज थे. अब वेभव के नाम 12 छ्कके दर्ज हो चुके हैं.
We are out of words 👏👏
9⃣7⃣(29) of absolute force from Vaibhav Sooryavanshi 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/gtt63Wwkx1
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
IPL नॉकआउट/प्लेऑफ़ में एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के
12 – वी सूर्यवंशी बनाम SRH, जयपुर, 2026*
10 – एस गिल बनाम MI, अहमदाबाद, 2023
9 – आर पाटीदार बनाम GT, धर्मशाला, 2026
ये भी पढ़ें : 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, एक ही मैच में हासिल किए 4 बड़े कीर्तिमान
वैभव सूर्यंशवी ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड, तूफानी पारी खेल IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









