Sport : मुंबई इंडियंस या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए कौन पड़ेगा किसपर भारी #INA

MI VS RCB Head . Head: इंडियन प्रीमियर लीग का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि दोनों ही टीमों में स्टार प्लेयर्स की भरमार है. एक ओर होगी हार्दिक पांड्या की MI पल्टन, तो उनके सामने होगी रजत पाटीदार की बोल्ड आर्मी. इस हाईवोल्टेज मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि रविवार को किसका पलड़ा भारी होगा? दोनों टीमों के बीच अब तक कितने मैच खेले गए हैं और इसमें किसने कितने मैच जीते हैं?

MI VS RCB हेड टू हेड

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 19 मैच एमआई ने जीते हैं, तो वहीं 15 मैचों में आरसीबी ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में हाईएस्ट स्कोर 235 रनों का है. तो वहीं लोएस्ट स्कोर 111 रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड इशारा कर रहे हैं कि आज रात मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रह सकता है.

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा चुके हैं 124 IPL मैच

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 124 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 57 मैच जीते हैं, जबकि चेजिंग टीम ने 67 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, टॉस जीतने वाली टीमों ने 65 मै जीते हैं, जबकि टॉस हारने वाली टीमों ने 59 मैच जीते हैं. वानखेड़े स्टेडियम का हाईएस्ट स्कोर 235 रनों का है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में MI के खिलाफ बनाया था. वहीं, लोएस्ट स्कोर 67 है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2008 में बनिाया था.

ऐसी हैं MI VS RCB की टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार, हार्दिक पंड्या, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब जीतने होंगे सिर्फ इतने मैच, आसानी से टॉप-2 में कर सकती है क्वालीफाई

मुंबई इंडियंस या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए कौन पड़ेगा किसपर भारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close