खबर शहर , Weather Update: आगरा में झमाझम बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत; माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – INA

ताजनगरी में पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार शाम हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार के लिए आगरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विभाग के मुताबिक, बुधवार को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बुधवार को सुबह से माैसम खुशनुमा रहा। रिमझिम बारिश शुरू हो गई। ऐसे में नाैकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खेरिया मोड़ पर वीआईपी रोड समेत शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button