Sport : महाराजा ट्रॉफी की ऑक्शन में अनसोल्ड क्यों हुए केएल राहुल? यहां जानिए असली वजह #INA

KL Rahul Unsold In Maharaja Trophy 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. इस अनुभवी खिलाड़ी ने महाराजा ट्रॉफी 2026 की नीलामी में अपना नाम ड्राफ्ट किया था, लेकिन नीलामी में इस खिलाड़ी पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड ही रह गए. हर किसी के जहन में सवाल है कि आखिर केएल राहुल को खरीदने में किसी टीम ने दिलचस्पी क्यों नहीं दिखाई? तो आइए इस आर्टिकल में आपको उस वजह के बारे में बताते हैं, जिसके चलते केएल को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा.

केएल राहुल को महाराजा ट्रॉफी 2026 में क्यों नहीं मिला खरीददार?

स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली एकमात्र टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैं, शुक्रवार को हो रही महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2026 की नीलामी में केएल राहुल को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह अनसोल्ड रह गए.

दरअसल, केएल को 6 जून से टेस्ट और फिर 13 जून से 20 जून तक अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेलनी है. इसकी वजह से वह महाजा ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहते, टूर्नामेंट के लिए उनकी उपलब्धता की पुष्टि न होने के कारण, टीमों ने पहले दौर में उन्हें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. अगर राहुल को नीलामी में कोई खरीदार मिल भी जाता, तो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त होने के कारण वे टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में जरूर नहीं खेल पाते. राहुल वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए नामित विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, और अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है.

IPL 2026 में तहलका मचा रहे हैं केएल राहुल

केएल राहुल के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बतौर बल्लेबाज शानदार रहा. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ओपनिंग करते हुए केएल राहुल ने 14 मैच खेले, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 174.41 की स्ट्राइक रेट और 45.62 के औसत से 593 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. केएल राहुल का हाईएस्ट स्कोर 152* रन रहा, जो आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय द्वारा खेली सबसे बड़ी इंडिविजुअल इनिंग बन गई.

कई बड़े नाम खेलते आएंगे नजर

महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 के 2026 संस्करण के मैच 20 जून से 12 जुलाई तक खेले जाने हैं. ये सारे ही मुकाबले बेंगलुरु, मैसूर और हुबली में खेले जाएंगे. इस दौरान भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आयरलैंड में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच (26 और 28 जून) और इंग्लैंड में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच (1, 4, 7, 9 और 11 जुलाई) खेलेगी. इस टूर्नामेंट में कई बड़े नाम नजर आएंगे, जिसमें देवदत्त पडिक्कल, मयंक अग्रवाल, विजयकुमार वैशाक, श्रेयस गोपाल, करुण नायर और मनीष पांडे जैसे नाम शामिल होंगे.

यहां देखें शेड्यूल

मैसूर

20 जून, दोपहर 2:30 बजे: कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम गुलबर्गा मिस्टिक्स; शाम 7:00 बजे: शिवमोग्गा योद्धा बनाम मैसूर वॉरियर्स

21 जून – दोपहर 2:30 बजे: कोस्टल किंग्स मंगलुरु बनाम हुबली टाइगर्स; शाम 7:00 बजे: कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम शिवमोग्गा योद्धास

22 जून – दोपहर 2:30 बजे: मैसूर वॉरियर्स बनाम हुबली टाइगर्स; शाम 7:00 बजे: गुलबर्गा मिस्टिक्स बनाम कोस्टल किंग्स मंगलुरु

23 जून – दोपहर 2:30 बजे: गुलबर्गा मिस्टिक्स बनाम शिवमोग्गा योद्धा; शाम 7:00 बजे: मैसूर वॉरियर्स बनाम कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स

24 जून – दोपहर 2:30 बजे: कोस्टल किंग्स मंगलुरु बनाम कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स; शाम 7:00 बजे: हुबली टाइगर्स बनाम शिवमोग्गा योद्धा

25 जून – दोपहर 2:30 बजे: कोस्टल किंग्स मंगलुरु बनाम मैसूर वॉरियर्स; शाम 7:00 बजे: हुबली टाइगर्स बनाम गुलबर्गा मिस्टिक्स

हुबली

27 जून – दोपहर 2:30 बजे: शिवमोग्गा योद्धास बनाम कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स; शाम 7:00 बजे: मैसूर वॉरियर्स बनाम गुलबर्गा मिस्टिक्स

28 जून – शाम 7:00 बजे: शिवमोग्गा योद्धा बनाम कोस्टल किंग्स मंगलुरु

29 जून – दोपहर 2:30 बजे: गुलबर्गा मिस्टिक्स बनाम हुबली टाइगर्स; शाम 7:00 बजे: कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम कोस्टल किंग्स मंगलुरु

30 जून – दोपहर 2:30 बजे: शिवमोग्गा योद्धा बनाम गुलबर्गा मिस्टिक्स; शाम 7:00 बजे: मैसूर वॉरियर्स बनाम कोस्टल किंग्स मंगलुरु

1 जुलाई – शाम 7:00 बजे: कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम हुबली टाइगर्स

2 जुलाई – दोपहर 2:30 बजे: हुबली टाइगर्स बनाम मैसूर वॉरियर्स; शाम 7:00 बजे: कोस्टल किंग्स मंगलुरु बनाम शिवमोग्गा योद्धा

3 जुलाई – दोपहर 2:30 बजे: गुलबर्गा मिस्टिक्स बनाम मैसूर वॉरियर्स; शाम 7:00 बजे: हुबली टाइगर्स बनाम कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स

बेंगलुरु

5 जुलाई – दोपहर 2:30 बजे: कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम मैसूर वॉरियर्स; शाम 7:00 बजे: शिवमोग्गा योद्धा बनाम हुबली टाइगर्स

6 जुलाई – दोपहर 2:30 बजे: हुबली टाइगर्स बनाम कोस्टल किंग्स मंगलुरु; शाम 7:00 बजे: गुलबर्गा मिस्टिक्स बनाम कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स

7 जुलाई – शाम 7:00 बजे: मैसूर वॉरियर्स बनाम शिवमोग्गा योद्धा

8 जुलाई – शाम 7:00 बजे: कोस्टल किंग्स मंगलुरु बनाम गुलबर्गा मिस्टिक्स

9 जुलाई – दोपहर 2:30 बजे: एलिमिनेटर; शाम 7:00 बजे: क्वालीफायर 1

10 जुलाई – शाम 7:00 बजे: क्वालीफायर 2

12 जुलाई – शाम 7:00 बजे: अंतिम

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं नहीं चाहता वो बदले, लेकिन…’

महाराजा ट्रॉफी की ऑक्शन में अनसोल्ड क्यों हुए केएल राहुल? यहां जानिए असली वजह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close