Sport : IND vs AFG: अब इस भारतीय खिलाड़ी पर लटकी तलवार, क्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज हो जाएगा बाहर? #INA

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. उससे पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम को झटके पर झटके लग रहे हैं. इस सीरीज से पहले से ही टीम इंडिया के दो स्टार बल्लेबाजों के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. क्या अब एक और खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट में शामिल होने वाला है. तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं. 

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या पर भी तलवार लटकी हुई है. हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चोटिल हो गए थे. इसके बाद उन्होंने कई मैच मुंबई इंडियंस के लिए मिस किए थे. अब खबरों के मुताबिक, हार्दिक पांड्या अपना रिहैबिलिटेशन अभी पूरा कर रहे हैं. वो मैच फिटनेस पाने के लिए अभी तैयार हो रहे हैं. 

हार्दिक पांड्या पर लटकी तलवार

क्रिकबज की एक रिपोर्ट की माने तो, हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले अपना रिहैब पूरा कर मैच फिटनेस हासिल कर सकते हैं. वो मैच फिटनेस हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. रिपोर्ट्स हार्दिक इस सीरीज से पहले फिटनेस हासिल कर लेंगे और इस सीरीज में खेलेंगे. अगर हार्दिक पांड्या मैच फिट नहीं हो पाए तो वो इस सीरीज से बाहर भी हो सकते हैं.

विराट और रोहित पर पहले से ही संदेह

आपको बता दें कि, भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज से भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले ही लगभग बाहर हो चुके हैं. अभी उनके वनडे सीरीज से बाहर होने का आधिकारिक ऐलान बीसीसीआई के द्वारा नहीं किया गया है. विराट हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं.  

विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा की फिटनेस भी संदेह का सवाल बनी हुई है. आईपीएल के दौरान रोहित शर्मा को भी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इसके बाद उन्हें कई मैच मिस करने पड़े थे. रोहित बाद में मुंबई इंडियंस के लिए बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले थे. वो अभी अपनी फिटनेस पाने के लिए पूरी महेनत कर रहे हैं. अगर वो मैच फिट नहीं होते तो रोहित भी इस वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज से अगर विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे तीन-तीन बड़े खिलाड़ी अगर बाहर हो जाएंगे, तो ये इंडियन क्रिकेट टीम के लिए बड़ा नुकसान होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि, ये खिलाड़ी फिट हो जाएं और टीम इंडिया के लिए वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएं.

कब और कहां खेले जाएंगे तीनों वनडे मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच 13 जून को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, दूसरा वनडे मैच में 17 जून को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम और तीसरा वनडे मैच में 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ये तीनों मुकाबले भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे. 

ये भी पढ़ें : IND vs AFG Test: भारत का नंबर 3 हुआ फिक्स, जानिए किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, खुद गौतम गंभीर ने किया कंफर्म

IND vs AFG: अब इस भारतीय खिलाड़ी पर लटकी तलवार, क्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज हो जाएगा बाहर?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close