Sport : ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान, सौरव गांगुली ने चुने अपने 15 खिलाड़ी, 3 प्लेयर्स की कराई सरप्राइज एंट्री #INA

Team India Squad for ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. बीते 1 अक्टूबर को 2026 को हो गया है. वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल के मुताबिक क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होने वाली है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा. अभी वर्ल्ड कप की शुरुआत में एक साल का समय बाकी है. उससे पहले ही भारत के तमाम दिग्गज क्रिकेटर अपना-अपना स्क्वाड चुन रहे हैं. वो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत के 15 खिलाड़ियों का दल चुन रहे हैं.
इसी कड़ी में वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल आने के एक दिन बाद ही सौरव गांगुली ने अपने 15 खिलाड़ी चुन लिए हैं, जो वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलेंगे. उन्होंने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड चुन लिया है. उन्होंने अपने स्क्वाड में 3 सरप्राइज खिलाड़ियों की एंट्री कराई है. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए अपना वर्ल्ड कप स्क्वाड चुना है. उन्होंने किन खिलाड़ियों को मौका दिया है. आइए जानते हैं.
𝗧𝗵𝗲 𝘄𝗮𝗶𝘁 𝗶𝘀 𝗼𝘃𝗲𝗿! ⌛
Here’s a look at #TeamIndia’s group stage fixtures for the ICC Men’s Cricket World Cup 2️⃣0️⃣2️⃣7️⃣ 🇮🇳 🗓️#CWC27 pic.twitter.com/0iUNMRfymW
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
गांगुली ने इन बल्लेबाजों की दी अपने स्क्वाड में जगह
वनडे वर्ल्ड कप के कप्तान और सलामी बल्लेबाज के रूप में सौरव गांगुली ने शुभमन गिल को चुना है. वहीं उन्होंने दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में अनुभवी रोहित शर्मा को मौका दिया है. इसके अलावा टीम में विकल्पिक ओपनिंग बैटर के तौर पर यशस्वी जयासवाल को रखा गया है. टीम इंडिया के स्क्वाड में गागुली ने ईशान किशन को भी मौका दिया है. ईशान भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं लेकिन वो मीडिल ऑर्डर में भी खेल सकते हैं. गांगुली ने अपनी टीम में विराट कोहली को नंबर तीन के पायदान के लिए चुना है. उनके बाद नंबर 4 के लिए श्रेयस अय्यर को गांगुली ने सिलेक्ट किया है. उन्होंने नंबर 5 पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को रखा है.
सौरव गांगुली ने इन ऑलराउंडर्स पर जताया भरोसा
पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने टीम में बतौर स्पिन ऑलराउंडर सिर्फ अक्षर पटेल को जगह दी है. क्योंकि ये वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया, और जिम्बाब्वे में खेला जाने वाला है. ऐसे में वहां पर स्पिन गेंदबाजों को कम ही मदद मिलती है. इसके साथ ही गांगुली ने पेस ऑलराउंडर के तौर पर टीम में हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी को चुना है. ये दोनों ही गेंदबाज बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग भी वर्ल्ड कप में उपयोगी साबित हो सकते हैं.
इन गेंदबाजों को सौरव गांगुली ने दिया मौका
गांगुली ने अपनी टीम में सिर्फ एक प्रमुख स्पिन गेंदबाज को मौका दिया है और वो कुलदीप यादव हैं, जो किसी भी विकेट पर गेंद को स्पिन कराने और विकेट चटकाने की काबिलिय रखते हैं. वहीं बतौर तेज गेंदबाज गांगुली ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को जगह दी है.
🚨 Sourav Ganguly Picks His India Squad for the 2027 ODI World Cup 🚨
1. Shubman Gill | 2. Rohit Sharma | 3. Virat Kohli | 4. Shreyas Iyer | 5. KL Rahul (WK) 6. Hardik Pandya | 7. Axar Patel | 8. Kuldeep Yadav | 9. Jasprit Bumrah | 10. Mohammed Siraj | 11. Prasidh Krishna
Bench… pic.twitter.com/nxib7xUW4z
— Central Cricket (@arshdeep3444) October 2, 2026
वनडे वर्ल्ड कप के लिए सौरव गांगुली का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर).
टीम इंडिया के लिए कई दिग्गजों ने अपने 15 खिलाड़ी चुने हैं. ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटर के स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप को शामि नहीं किया गया है. ऐसे में दादा ने इन तीनों खिलाड़ियों की अपने स्क्वाड में सरप्राइज एंट्री करा दी है.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी कितनी तारीख को खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, जानिए पिछले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जड़े कितने चौके-छक्के
ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान, सौरव गांगुली ने चुने अपने 15 खिलाड़ी, 3 प्लेयर्स की कराई सरप्राइज एंट्री
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,