Sports – Border Gavaskar Trophy 2024: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने क्यों बांधी है काली पट्टी? वजह जानेंगे तो होगा गर्व #INA

Border Gavaskar Trophy 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा टेस्ट मैच की शुरूआत  हो चुकी है. यह डे-नाइट मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है और उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन, मैच शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को राष्ट्रगान के दौरान काली पट्टी बांधे हुए देखा गया. इससे फैंस के मन में सवाल उठा कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है. आइए जानते हैं इसका कारण.

फिलिप ह्यूज  ( Phillip Hughes)की याद में काली पट्टी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज (phillip hughes) का निधन 25 नवंबर 2014 को एक  हादसे के कारण हुआ था. वह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एक मैच खेल रहे थे, जब एक गेंद उनके गर्दन पर लग गई और वह घायल हो गए. दो दिन बाद, 27 नवंबर को उनका निधन हो गया. यह हादसा क्रिकेट जगत के लिए बहुत दुखद था. अब, उनकी मौत को 10 साल हो चुके हैं, और इस मौके पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उन्हें श्रद्धांजलि देने के  लिए काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे हैं.

इयान रेडपाथ (ian redpath)

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज इयान रेडपाथ का निधन 1 दिसंबर 2024 को हुआ था. वह 83 वर्ष के थे और 1960 और 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का हिस्सा थे. उन्होंने 66 टेस्ट मैचों में 4737 रन बनाए थे. उनके योगदान को सम्मान देने के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम में पैट कमिंस कप्तान होंगे. उनके साथ उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लैबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड खेल रहे हैं.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिलिप ह्यूज और इयान रेडपाथ की याद में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे हैं.यह खेल की दुनिया में यह दिखाता है कि हम अपने साथियों और दोस्तों के लिए हमेशा सम्मान और प्यार रखते हैं.

ये भी पढ़ें: IPL Record: 2008 से 2024 तक… यहां देखें कब, किस खिलाड़ी ने जीती है ऑरेन्ज कैप

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस ही बनेगी इस बार चैंपियन, टीम में पहुंच गया है CSK का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी

 



#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.https://www.newsnationtv.com/sports/cricket/border-gavaskar-trophy-2024-why-have-australian-players-worn-black-bands-you-will-feel-proud-if-you-know-the-reason-india-vs-australia-7779705

Back to top button