Sports- CWG 2026 Day 11 Schedule: ग्लास्गो में भारत के पास 40 पदकों तक पहुंचने का आखिरी मौका, जानें आज का पूरा शेड्यूल -#INA

ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार (2 अगस्त) को समापन हो जाएगा। भारतीय दल के लिए यह प्रतियोगिता का आखिरी दिन है और टीम इंडिया के पास पदकों की संख्या 40 तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर होगा। शनिवार को भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीतकर भारत की कुल पदक संख्या 39 तक पहुंचा दी। अब अंतिम दिन जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में भारतीय खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी।