Sport : क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! भारत-पाकिस्तान के बीच आज भिड़ंत, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच? कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन #INA

IND VS PAK: क्रिकेट फैंस के लिए आज का संडे सुपर संडे बनने वाला है, क्योंकि आज भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. 30 जुलाई से एशियन लीजेंड्स लीग 2026 की शुरुआत हुई है, जिसका 8वां मैच आज इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इंडिय टीम की कप्तानी शिखर धवन करेंगे, तो दूसरी ओर पाकिस्तान टीम की कमान मोहम्मद हफीज संभालते नजर आएंगे. दोनों ही टीमों में कई बड़े स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे इस मैच का रोमांचक होना तय है. तो आइए इस मैच से जुड़ी अपडेट्स के बारे में बताते हैं.

कितने बजे शुरू होगा IND VS PAK मैच?

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 जाम्बिया की राजधानी लुसाका में लोटल स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जा रहा है. यह टूर्नामेंट 30 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित हो रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला ये मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 12.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि भारतीय समयानुसार, शाम 4 बजे से खेला जाएगा और दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए 3.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी.

कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन?

भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेले जाने वाले आज के मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. अगर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की बात की जाए, तो उसके लिए आपको फैन कोड पर जाना होगा. ऐसे में मीडिया राइट्स केवल फैन कोड के ही पास हैं, जहां से आप मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड कर मैच देख सकते हैं, लेकिन अगर टीवी पर देखना है तो आप स्मार्ट टीवी पर भी इसी एप पर मैच देख सकते हैं.

हालांकि इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे, जो आप इसके एप पर जाकर देख सकते हैं. बता दें, टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन करेंगे और पाकिस्तान टीम की कप्तानी मोहम्मद हफीज संभालते नजर आएंगे.

एक्शन में दिखेंगे बड़े खिलाड़ी

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में आज के मैच में भारत के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं. टीम की कमान शिखर धवन संभालने वाले हैं. वहीं, टीम में सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, अंबाती रायडू, युसुफ पठान जैसे कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं, पाकिस्तान के स्क्वाड पर नजर डालें, तो उसकी कमान मोहम्मद हफीज संभालेंगे. शोएब मलिक, कामरान अकमल, सोहेल तनवीर जैसे कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं.

ऐसे हैं दोनों टीमों के स्क्वाड

इंडियन रॉयल्स की टीम: शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा (विकेट कीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, हरभजन सिंह, पवन नेगी, मनप्रीत गोनी, ऋषि धवन, सुदीप त्यागी, फैज फजल, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, असद पठान, सरुल कंवर, ईश्वर पांडे, राघव धवन, सुबोथ भाटी

पाकिस्तान पैंथर्स स्क्वॉड: शरजील खान, उमर अकमल, मोहम्मद हफीज (कप्तान), शोएब मलिक, कामरान अकमल (विकेट कीपर), इमरान नजीर, समी असलम, अब्दुर रहमान, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सईद अजमल, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, यासिर शाह, राहत अली, राणा नईम अनवर

ये भी पढ़ें: CWG 2026 Schedule Day-11: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन ऐसा रहेगा भारत का शेड्यूल, जानिए कौन-कौन से मेडल मैच होंगे

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! भारत-पाकिस्तान के बीच आज भिड़ंत, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच? कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button