Sports- Explainer: विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड; अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस, किसका पलड़ा सबसे भारी? -#INA

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब सिर्फ आठ टीमें बची हैं, जिनके बीच विश्व चैंपियन बनने की जंग होगी। 19 जुलाई को न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले फाइनल तक पहुंचने के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो का होगा।

इस बार का विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। कुछ दिग्गज टीमों का सफर उम्मीद से पहले खत्म हो गया, वहीं कई टीमों ने इतिहास रचते हुए पहली बार नए मुकाम हासिल किए। क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना, फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम, मोरक्को, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे जगह बनाने में सफल रहे हैं। आइए जानते हैं अंतिम-8 टीमों से जुड़े बड़े रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े। अमेरिका के समयानुसार नौ जुलाई से क्वार्टर फाइनल राउंड की शुरुआत हो रही है। हालांकि, भारत में इस मैच की शुरुआत 10 जुलाई को रात डेढ़ बजे से होगी।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले (भारतीय समयानुसार)































मुकाबलातारीखभारतीय समय
फ्रांस vs मोरक्को10 जुलाई


(अमेरिका में


9 जुलाई)

रात 1:30 बजे
स्पेन vs बेल्जियम11 जुलाईरात 12:30 बजे
नॉर्वे vs इंग्लैंड12 जुलाईरात 2:30 बजे
अर्जेंटीना vs स्विट्जरलैंड12 जुलाईसुबह 6:30 बजे

Credit By Amar Ujala

Back to top button