Sports- FIFA World Cup: फीफा विश्व कप के लिए अमेरिका जा सकेगी ईरान की फुटबॉल टीम, खिलाड़ियों को मिला वीजा -#INA

अमेरिका के दो अधिकारियों ने बताया कि ईरान की विश्व कप फुटबॉल टीम के सदस्यों को अमेरिका का वीजा मिल गया है। इससे वे इस महीने लॉस एंजिलिस के पास होने वाले अपने शुरुआती दो मैच से पूर्व मैक्सिको के तिजुआना में बने अपने ट्रेनिंग बेस से अमेरिका आ सकेंगे। इस्राइल और अमेरिका के साथ ईरान के युद्ध के कारण विश्व कप में टीम की भागीदारी को लेकर मुश्किलें पैदा हो गई थीं। वीजा प्रक्रिया में दिक्कतों की वजह से ईरान को अपना ट्रेनिंग बेस एरिजोना के टक्सन से हटाकर कैलिफोर्निया की सीमा से लगे मैक्सिको के तिजुआना में ले जाना पड़ा था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button