Sports- Novak Djokovic: टेनिस के बाद WWE और NBA में भी छा गए जोकोविच? न्यूयॉर्क में दिखाया ऐसा अंदाज, फैंस रह गए दंग -#INA

न्यूयॉर्क में आयोजित फैनाटिक्स फेस्ट के दौरान टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। कभी उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार की तरह धमाकेदार एंट्री की, तो कभी NBA कोर्ट पर लगातार थ्री-पॉइंटर दागकर फैंस को हैरान कर दिया। यही नहीं, यूएफसी पंचिंग चैलेंज में भी उन्होंने अपना दम दिखाया और पूरे इवेंट की सुर्खियां बटोर लीं।