Sports- Spain Vs Argentina Final Live:फीफा विश्वकप का फाइनल मैच शुरू, अर्जेंटीना और स्पेन की नजर पहले हाफ में बढ़त पर – Spain Vs Argentina Live Fifa World Cup 2026 Final Football Match Result Updates -#INA

12:31 AM, 20-Jul-2026
विश्वकप फाइनल को लेकर फैंस में उत्साह
#WATCH | Kochi, Keralam: Congress MP Jebi Mather says, “Argentina is going to win in this World Cup also and we are hoping that Messi will get the golden boot as well… The sports minister of Kerala is also an Argentina fan…” https://t.co/XrWulQaBjr pic.twitter.com/SSARYBghCd
— ANI (@ANI) July 19, 2026
#WATCH | Kochi, Keralam: State Minister & Youth Congress state President OJ Janeesh says, “Argentina will win this competition. FIFA World Cup wil be taken by Argentina.” https://t.co/XrWulQaBjr pic.twitter.com/nMOAKgVSB0
— ANI (@ANI) July 19, 2026
#WATCH | Kochi, Keralam: An Argentinan football fan says, “We need to win because it’s the last match of Leo Messi…” https://t.co/XrWulQaBjr pic.twitter.com/7NmtLdQU1c
— ANI (@ANI) July 19, 2026
12:26 AM, 20-Jul-2026
Spain vs Argentina Final Live: लामिन यामाल के नाम अनोखा संयोग
स्पेन के युवा स्टार लामिन यामाल के लिए फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल कई मायनों में खास है। महज 19 साल की उम्र में खेलने वाले यामाल की जर्सी का नंबर भी 19 है और दिलचस्प बात यह है कि विश्व कप का फाइनल भी 19 जुलाई को खेला जा रहा है। यानी उम्र, जर्सी नंबर और फाइनल की तारीख तीनों का आंकड़ा 19 है। इस अनोखे संयोग ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं और फैंस इसे यामाल के लिए एक ‘लकी साइन’ मानकर चर्चा कर रहे हैं।
(फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)
11:40 PM, 19-Jul-2026
Spain vs Argentina Final Live: भव्य समापन समारोह
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें पोस्ट मेलोन, रॉबी विलियम्स, एल. पाउसिनी, निकोल शेर्जिंगर और आईशोस्पीड समेत कई ग्लोबल सितारों ने शानदार प्रस्तुति दी। हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की विशेष मौजूदगी और जेनिफर हडसन के राष्ट्रगान के साथ समारोह ने विश्व कप के ऐतिहासिक आयोजन का यादगार समापन किया।
11:29 PM, 19-Jul-2026
दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
11:15 PM, 19-Jul-2026
Spain vs Argentina Final Live: फीफा विश्वकप का समापन समारोह जारी
फीफा विश्व कप 2026 का रंगारंग समापन समारोह शुरू हो चुका है।
11:09 PM, 19-Jul-2026
Spain vs Argentina Final Live: इस विश्व कप में अर्जेंटीना है कमबैक किंग
- मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज में 90+5 मिनट में गोल से 2-0 से जीत पक्की की।
- मेसी ने ग्रुप स्टेज पर जॉर्डन के खिलाफ 80वें मिनट में निर्णायक गोल से टीम को 3-1 से जिताया।
- मार्टिनेज (92वें मिनट) और केप वर्डे के आत्मघाती गोल (111वें मिनट) से अर्जेंटीना 3-2 से जीती।
- नॉकआउट में मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ी अर्जेंटीना, लेकिन 79, 83 व 92वें मिनट में गोल करके 3-2 से जीती।
- नॉकआउट में स्विट्जरलैंड से 1-1 से बराबर रहने के बाद अर्जेंटीना ने 112वें व 121वें मिनट में गोल करके मैच जीता।
- इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 0-1 से पिछड़ी, लेकिन अर्जेंटीना ने दो गोल (85, 92वें मिनट) में करके जीत हासिल की।
11:08 PM, 19-Jul-2026
Spain vs Argentina Final Live: अर्जेंटीना बनाम स्पेन हेड टू हेड
विश्व कप के एक ही मैच में आमने-सामने हुए हैं अर्जेंटीना-स्पेन। 1966 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था जिसमें अर्जेंटीना 2-1 से जीती थी। 2018 में आखिरी बार मैत्री मैच आपस में खेले थे स्पेन और अर्जेंटीना जिसमें स्पेन 6-1 से जीती थी। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच कुल 14 मैच खेले गए हैं जिसमें से अर्जेंटीना ने छह जीते हैं, जबकि स्पेन को भी छह में सफलता मिली है। वहीं, दो मैच ड्रॉ रहे हैं।
10:57 PM, 19-Jul-2026
Spain vs Argentina Final Live: क्यों खास है खिताबी मुकाबला?
- फीफा विश्व कप में पहली बार फाइनल में यूरो कप और कोपा अमेरिका चैंपियन के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
- अर्जेंटीना की टीम सातवीं बार विश्व कप का फाइनल खेलने उतरेगी।
- मेसी बनाम यमाल माना जा रहा फीफा विश्व कप का खिताबी मुकाबला।
10:56 PM, 19-Jul-2026
Spain vs Argentina Final Live: दोनों टीमों का अब तक कैसा रहा सफर
स्पेन ने फाइनल तक के सफर में छह जीत हासिल की और एक ड्रॉ खेला। उसने अब तक 13 गोल किए हैं और केवल एक गोल खाया है। स्पेन ने ग्रुप चरण में केप वर्डे से गोल रहित ड्रॉ खेलने के बाद सऊदी अरब को 4-0 से और उरुग्वे को 1-0 से हराया। उसने नॉकआउट चरण में ऑस्ट्रिया को 3-0 से, पुर्तगाल को 1-0 से, बेल्जियम को 2-1 से, फ्रांस को 2-0 से हराया।
अर्जेंटीना अपने सभी सात मैच जीत कर फाइनल तक पहुंचा है। उसने अब तक 19 गोल किए हैं और सात गोल खाए हैं। अर्जेंटीना ने ग्रुप चरण में अल्जीरिया को 3-0 से, ऑस्ट्रिया को 2-0 से और जॉर्डन को 3-1 से हराया। उसने नॉकआउट चरण में केप वर्दे को 3-2 से, मिस्र को 3-2 से, स्विट्जरलैंड को 3-1 से और इंग्लैंड को 2-1 से हराया।
10:53 PM, 19-Jul-2026
Spain vs Argentina Final Live: अर्जेंटीना के सामने खिताब बचाने की चुनौती
- अर्जेंटीना अपना चौथा खिताब जीतने की कोशिश कर रहा है और ब्राजील के बाद लगातार दो बार विश्व कप चैंपियन बनने की ओर अग्रसर है, जिसने 1958 और 1962 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
- स्पेन 2010 में जीतने के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश कर रहा है।
- अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं जबकि टूर्नामेंट में सबसे कम गोल खाने के मामले में स्पेन सबसे . है। उसने सिर्फ एक गोल खाया है।
- दक्षिण अमेरिकी चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय चैंपियन स्पेन को मार्च के अंत में कतर के दोहा में फाइनलिस्सिमा में एक दूसरे का मुकाबला करना था लेकिन मध्य पूर्व में जारी जंग के कारण यह मैच नहीं हो पाया। अब संयोग देखिए कि विश्व कप फाइनल में यह दोनों टीम आमने-सामने होंगी।
- यह फुटबॉल के वर्तमान और भविष्य के बीच एक मुकाबला होगा। साथ ही उन टीमों के बीच भी मुकाबला होगा जो विश्व कप से पहले फीफा की विश्व रैंकिंग में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज थीं। अर्जेंटीना नंबर एक और स्पेन नंबर दो पर।