Sports- यूएस ओपन: जोकोविच का 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना फिर टूटा! पहले दौर में हारकर बाहर; कोर्ट पर फूट-फूटकर रोए -#INA

नोवाक जोकोविच के लिए यूएस ओपन का आगाज बेहद दर्दनाक रहा। रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के इरादे से उतरे चौथी वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी को पहले ही दौर में अर्जेंटीना के मैरियानो नवोने के हाथों हार का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे तक चले मुकाबले में नवोने ने जोकोविच को 7-6, 5-7, 6-4, 2-6, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।