खबर शहर , लपटों में घिरी थी सास…बहू ने नहीं हारी हिम्मत: नीतू का चंडी रूप देख भागे हमलावर, इस तरह बचाई वृद्धा की जान – INA

आगरा के चित्राहाट के रानी का बाग गांव में रविवार तड़के 4 बजे पड़ोसियों ने महिला को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। झोपड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। चारपाई पर सोते समय महिला की चीख सुनकर बहू की आंख खुली तो वह सास की चारपाई से लपटें उठती देखकर चंडी बन गई। जलती चारपाई से सास को उठाकर जमीन पर लिटाने के बाद हमलावरों के पीछे डंडा लेकर दौड़ पड़ी। बहू के तेवर देखकर हमलावर भागे तो उनका गली तक पीछा करके खदेड़ा। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।