यूपी – बरेली: एएनटीएफ ने अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार, 2.60 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद – INA

एएनटीएफ बरेली इकाई ने फरीदपुर के जब्बार खान नाम के मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे मीरगंज थाना पुलिस को सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जब्बार के पास से तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उसके साथियों और नेटवर्क के बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत दो करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर जब्बार खान के पास से एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये भी जब्त किए हैं।