Sports- फीफा विश्व कप में कल क्या हुआ और आज क्या?: फ्रांस सेमीफाइनल में, अब स्पेन-बेल्जियम महामुकाबले पर दुनिया की नजर -#INA

फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने एक गोल दागा और दूसरा गोल उस्मान डेम्बेले से करवाया। मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा। फ्रांस को पेनल्टी भी मिली, लेकिन मोरक्को के गोलकीपर यासीन बूनू ने एमबाप्पे का शॉट रोककर अपनी टीम को बचाए रखा। दूसरे हाफ में एमबाप्पे ने 60वें मिनट में शानदार गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई। इसके छह मिनट बाद उन्होंने डेम्बेले के लिए गोल बनाया और फ्रांस ने 2-0 की जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ फ्रांस 2018 की चैंपियन टीम और 2022 की उपविजेता होने के बाद लगातार तीसरी बार विश्व कप के अंतिम चार में पहुंच गई।