Tach – घर में बढ़ते प्रदूषण से हैं परेशान? Xiaomi के इस Air Purifier पर मिल रही है ₹2,009 की छूट

फेस्टिवल सीज़न के दौरान प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में घर की हवा साफ रखने के लिए Air Purifier खरीदने की सोच रहे हैं, तो Xiaomi Air Purifier 4 Lite पर मिल रही डील देख सकते हैं. यह एयर प्यूरीफायर Amazon पर अपनी लॉन्च कीमत से ₹2,009 सस्ता मिल रहा है. इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को एक्सट्रा कैशबैक भी मिल सकता है.

Xiaomi Air Purifier 4 Lite को शुरुआत में ₹12,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल Amazon पर यह ₹10,990 में बिक रहा है. कंपनी के मुताबिक, यह 462 वर्ग फुट तक के एरिया को कवर कर सकता है और इसमें 360 m/h तक का CADR मिलता है. ध्यान रखें कि यह सीमित समय का ऑफर है और इसकी कीमत या उपलब्धता बदल सकती है.

Amazon पर Xiaomi Air Purifier 4 Lite की डील

शाओमी एयर प्यूरिफायर 4 Lite की मौजूदा कीमत ₹10,990 है, जो इसकी लॉन्च कीमत से ₹2,009 कम है. इसके अलावा Amazon Prime मेंबर अगर Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 5% तक एक्सट्रा कैशबैक मिल सकता है.

वहीं, नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए यह कैशबैक 3% तक है. हालांकि, EMI ऑर्डर और Amazon Business ट्रांजैक्शन पर यह कैशबैक लागू नहीं होगा.

जो ग्राहक पूरी रकम एक साथ नहीं देना चाहते, उनके लिए Amazon पर ₹386 प्रति महीने से नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है. ऑफर की शर्तों और पात्रता के आधार पर मिलने वाला वास्तविक फायदा अलग हो सकता है.

Xiaomi Air Purifier 4 Lite के फीचर्स

इस एयर प्यूरीफायर को 462 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 360 m/h तक का Clean Air Delivery Rate (CADR) मिलता है. हवा को साफ करने के लिए इसमें तीन लेयर वाला फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है. इसमें प्री-फिल्टर, True HEPA फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर शामिल हैं.

शाओमी का दावा है कि इसका फिल्ट्रेशन सिस्टम 0.1 माइक्रोमीटर तक के 99.99% छोटे पार्टिकल्स को पकड़ सकता है. कंपनी के मुताबिक, यह पराग के कण, धूल के कण, पालतू जानवरों से निकलने वाले डैंडर और घर की बदबू को कम करने में भी मदद करता है. इसे TÜV Allergy Care सर्टिफिकेशन भी मिला है.

ऐप और वॉयस कमांड से कर सकते हैं कंट्रोल

डिवाइस के ऊपर LED डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर रियल-टाइम AQI, तापमान, ह्यूमिडिटी, Wi-Fi स्टेटस और ऑपरेटिंग मोड की जानकारी मिलती है. इसे Xiaomi Home ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है. इसके अलावा Amazon Alexa और Google Assistant से वॉयस कमांड देकर भी इसे ऑपरेट करने का विकल्प है.

फिल्टर में धूल जमा होने या उसके बदलने का समय आने पर एयर प्यूरीफायर इसकी जानकारी दे देता है. पावर की बात करें तो यह 33W बिजली इस्तेमाल करता है और इसका नॉइज लेवल 32.1 dB है. इसका साइज 24 × 24 × 53.5 cm और वजन 4.8 किलोग्राम है.


Source link

Back to top button