Tach – 35 दिन की बैटरी, AI वर्कआउट Honor Watch 6 Plus ने मचाई एंट्री, मिलता है फुटबॉल मोड

ऑनर ने चीन में अपनी नई स्मार्टवॉच Honor Watch 6 Plus को लॉन्च कर दिया है, जिसे Honor 600 सीरीज़ के साथ पेश किया गया है. ये स्मार्टवॉच प्रीमियम डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आती है. कंपनी ने इसे उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया है जो फिटनेस, स्मार्ट फीचर्स और लॉन्ग बैटरी बैकअप चाहते हैं.

Table of Contents

इस स्मार्टवॉच में राउंड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो बाहर धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी देता है. इसका डिजाइन काफी हल्का और स्टाइलिश है, जिससे इसे लंबे समय तक पहनना आरामदायक रहता है. इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और AI बेस्ड फिटनेस फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

Honor Watch 6 Plus के मुख्य फीचर्स
इस स्मार्टवॉच में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जो इसे खास बनाते हैं: 1.46-इंच AMOLED डिस्प्ले (3000 nits ब्राइटनेस), AI-पावर्ड वर्कआउट गाइडेंस, GPS और GNSS नेविगेशन सपोर्ट, हार्ट रेट, स्लीप और कैलोरी ट्रैकिंग, ब्लड प्रेशर रिस्क और पल्स वेव मॉनिटरिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन और वेट टच सपोर्ट मिलता है.

इसके अलावा इसमें रोटेटिंग क्राउन और फिजिकल बटन भी दिए गए हैं, जिससे नेविगेशन और आसान हो जाता है.

बैटरी और परफॉर्मेंस
ऑनर वॉच 6 प्लस की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ है. इसमें 1000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार काफी लंबे समय तक चलती है.

सामान्य इस्तेमाल में लगभग 35 दिन की बैटरी लाइफ, रेगुलर यूज़ में करीब 17 दिन का बैकअप, GPS ऑन रहने पर लगभग 42 घंटे का इस्तेमाल हो सकती है. इसका मतलब है कि इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती, जो इसे एक प्रैक्टिकल स्मार्टवॉच बनाता है.

कीमत और उपलब्धता

Honor Watch 6 Plus को अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:

  • स्टैंडर्ड वर्जन: लगभग ₹18,300
  • Racing Grey: लगभग ₹19,700
  • Twilight Brown: लगभग ₹21,100
  • Flying Blue: लगभग ₹23,900
  • Yuanqi Edition: लगभग ₹18,300

कंपनी ने इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं और इसकी डिलीवरी 29 मई से शुरू होगी.

ऑनर वॉच 6 प्लस उन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन है जो एक स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टवॉच चाहते हैं. इसकी लंबी बैटरी लाइफ, AI फिटनेस फीचर्स और हेल्थ ट्रैकिंग इसे प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं. फिटनेस लवर्स और स्मार्ट गैजेट यूज़र्स के लिए यह एक अच्छा अपग्रेड साबित हो सकता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News