Tach – कम कीमत में 4K स्मार्ट टीवी! आ गए दो नए शानदार मॉडल, कम दाम में बड़ी स्टोरेज और शानदार आवाज़

Lumio ने भारत में अपनी नई स्मार्ट TV लाइनअप लॉन्च कर दी है, जिसमें विजन 9 (2026) और विजन 7 (2026) शामिल हैं. कंपनी ने इन नए मॉडल्स में बेहतर डिस्प्ले, तेज परफॉर्मेंस और आसान कंटेंट डिस्कवरी पर खास ध्यान दिया है. साथ ही स्मार्ट TV यूज़र्स की सबसे बड़ी शिकायत लैग और स्लो ऐप स्विंचिंग को भी सुधारने की कोशिश की गई है.

Table of Contents

विजन 9 (2026) कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है, जबकि विजन 7 (2026) उन यूज़र्स के लिए लाया गया है जो कम बजट में बेहतर फीचर्स चाहते हैं. कीमत की बात करें तो विजन 9 (2026) के 65-इंच वेरिएंट की कीमत ₹72,999 रखी गई है. हालांकि बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत ₹64,999 हो जाती है. इसका 55-इंच मॉडल मई में लॉन्च होगा, जिसकी कीमत बाद में बताई जाएगी.

वहीं विजन 7 (2026) 43-इंच और 55-इंच साइज में उपलब्ध है. इनके दाम क्रमशः ₹29,999 और ₹39,999 हैं. दोनों सीरीज की बिक्री 24 अप्रैल से Amazon और Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी.

विजन 9 (2026) में QD MiniLED डिसप्ले दिया गया है, जो EVA पैनल टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. इसमें 4K रेजोलूशन साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि 1080p पर यह 240Hz तक सपोर्ट करता है. ये फीचर खासतौर पर गेमर्स के लिए काफी आकर्षक हो सकता है.

TV में 800 nits तक की ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG जैसे प्रीमियम डिस्प्ले फॉर्मैट का सपोर्ट भी मिलता है. साथ ही VRR और ALLM जैसे गे input lag को कम करते हैं.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियोटेक पेंटोनित 700 चिपसेट और 3GB RAM दी गई है. कंपनी का दावा है कि ऐप स्विचिंग और स्ट्रीमिंग पहले से ज्यादा स्मूद होगी.

मिलेगा गजब साउंड
ऑडियो के लिए इसमें 50W स्पीकर सेट के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलता है. इसमें सूबवूफर्स और ट्वीटर्स भी दिए गए हैं, जिससे साउंड क्वालिटी क्वालिटी और बेहतर होती है.

वहीं विजन 7 (2026) में डिस्प्ले अपग्रेड्स कम हैं, लेकिन प्रैक्टिकल फीचर्स ज्यादा हैं. इसमें 64GB स्टोरी दी गई है, जो पिछले मॉडल से ज्यादा है. साथ ही सैटेलाइट पोर्ट भी मिलता है, जिससे DD Free Dish के free-to-air channels देखे जा सकते हैं.

दोनों Smart TVs पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है. इसके अलावा Lumio ने Project Neo नाम के एक नए फीचर की भी झलक दिखाई है, जिससे भविष्य में यूज़र्स WhatsApp और Instagram जैसे ऐप्स के जरिए TV को कंट्रोल कर सकेंगे.


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News